{"_id":"90-27244","slug":"Palwal-27244-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के विवाद में दो गुट भिड़े, 16 लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट के विवाद में दो गुट भिड़े, 16 लोग घायल
Palwal
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेवात। गांव अडबर में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए झगड़े ने तूल पकड़ लिया और रविवार को दो गुटों में जमकर गोलियां, लाठी, डंडे व पत्थर चले। गोली लगने से दोनों गुटों के 16 लोग घायल हो गए। जिनमें से सात लोगों की नाजुक हालत देखते हुए गुड़गांव और दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। झगड़े के बाद अडबर गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने गांव में पहुंचकर हालात का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, गांव अडकर में शनिवार को बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। तभी किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। यह बात जब गांव के बड़े लोगों में पहुंची, तो शाम को ही गांव में तनातनी हो गई। सुबह रविवार को करीब 11 बजे दोनों गुटों में कहासुनी हो गई। झगड़ा होने से पहले ही मेवात थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसकी वजह से झगड़ा नहीं हुआ। इसके बाद शाम को फिर से दोनों पक्षों में गोलीबारी व लाठी, डंडे और पथराव शुरू हो गया। इससे दोनों पक्षों के मुजाहिद, हमीदी, शकूर, इरशाद, सद्दाम, तौफिक, इद्रीश, अयूब, इमरान, सलीम, इस्लामी, तारीफ, इकबाल, युसूफ व इब्राहीम समेत 16 लोग जख्मी हो गए। 7 गंभीर रूप से घायल लोगों को गुड़गांव और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और रात में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
पहले भी जा चुकी हैं जानें
गांव अडबर में रंजिश के तहत हुए झगड़े में करीब आधा दर्जन लोगों की जानें चुकी हैं। यह झगड़ थमने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है। दीवाली से पहले हुए झगड़े ने पुलिस प्रशासन की मुसीबत बढ़ा दी है। मेवात पुलिस कप्तान सुखबीर सिंह का कहना है कि घायलों के बयान के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।