{"_id":"90-27202","slug":"Palwal-27202-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमोहक झांकियों ने मनमोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमोहक झांकियों ने मनमोहा
Palwal
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पलवल। दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर जिले के निजी स्कूलों ने बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं, रूप सजावट, विभिन्न देवी-देवताओं का चरित्र-चित्रण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विभिन्न स्कूलों में विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर भी बच्चों को सम्मानित किया गया।
धर्म पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने सभी धर्मों को बढ़ावा देते हुए सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया व साथ ही फैंसी ड्रेस के माध्यम से लक्ष्मी-गणेश, सुदामा, कृष्ण, साईं बाबा, व रावण जैसे चरित्र-चित्रण प्रस्तुत किए। बड़ी कक्षाओं के छात्रों ने रामायण को नाटिका के रूप में दिखाते हुए भगवान श्रीराम को आदर्श रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों ने दीपों के पर्व दीपावली पर रूमों को मोमबत्ती, दीपक व बिजली की लड़ियों से दुल्हन की तरह सजाया हुआ था। इस अवसर पर रंगोली मेकिंग इंटरहाउस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। स्कूल के प्रबंधक श्रीराम ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में रूद्र सदन ने पहला, ब्रह्मा सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और शक्ति सदन एवं श्री सदन को को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जीवन ज्योति कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने दीपावली पर्व पर जहां रूमों को सजाया वहीं बच्चों ने फैंसी ड्रेस पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों को फैंसी ड्रेस में राधा-कृष्ण, हनुमान, मां शेरावाली, बंदर, लक्ष्मी-गणेश सजाया हुआ था।