फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   मिट्टी के ढेर में दबीं चार बच्चियां

मिट्टी के ढेर में दबीं चार बच्चियां

Tue, 16 Oct 2012 12:00 PM IST
Palwal
Palwal Updated Tue, 16 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हथीन। उपमंडल के गांव रुपड़ाका में सोमवार को खदान से मिट्टी खोदते समय चार बच्चियां पर मिट्टी का ढेर आ गिरा। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद उन्हें निकाला और घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भरती किया। चारों बच्चियों के पैरों में फ्रैक्चर आया है। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पलवल अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर गांव की चार बच्चियां फरदीन (नौ वर्ष), दानिस्तां (आठ वर्ष) गुल्लो (सात वर्ष) व सविस्ता (आठ वर्ष) गांव के समीप काईवाला जोहड़ में बने खदान के गड्ढे से मिट्टी निकालने गई थीं। गांव के निवासी भूरू, आबिद व एजाज ने बताया कि जब वे खदान में घुसकर मिट्टी खोद रही थीं, अचानक मिट्टी का ढेर उनके ऊपर आ गया और चारों नीचे दब गई। यह देखकर वहां क्रिकेट खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां गांव के लोग दौड़े चले आए। इन लोगों ने मिट्टी के ढेर के नीचे से चारों लड़कियों को निकाला। घायल अवस्था में चारों लड़कियों को हथीन के सरकारी अस्पताल में भरती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी टांगों में फ्रैक्चर आया है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पलवल के लिए रेफर कर दिया। बच्चियों के एक साथ मिट्टी के नीचे दबने की घटना के बारे में जिसने भी सूना वहीं मौके पर पहुंच गया। अस्पताल में भी ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed