फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   शहर को जल्द ही मिलेगा नया सेक्टर

शहर को जल्द ही मिलेगा नया सेक्टर

Sun, 07 Oct 2012 12:00 PM IST
Palwal
Palwal Updated Sun, 07 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पलवल। शहर में जल्द ही दूसरा रिहायशी सेक्टर बसेगा। इसका नाम सेक्टर 12 होगा। इसका निर्माण गुड़गांव और फरीदाबाद की तर्ज पर होगा। इसमें 473 लोगों को प्लॉट मिलेंगे। यहां सड़कें और अन्य पर कुल 19.46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए हुडा ने एस्टीमेट बनाकर चंडीगढ़ भेज दिया है।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से जिले में नए सेक्टर की जरूरत थी। ऐसे में हुडा ने सेक्टर 12 विकसित करने की योजना बनाई है। नया सेक्टर बनाने के लिए 150 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है। नए सेक्टर का निर्माण साइबर सिटी गुड़गांव एवं औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की तर्ज पर किया जाएगा। चौड़ी सड़कों के दोनों तरफ छायादार पेड़ लगाए जाएंगे। यहां पर 473 लोगों को रिहायशी प्लॉट मिलेंगे। इसके अलावा यहां पर रहने वालों के लिए हुडा जिमखाना क्लब, मार्केट, स्कूल एवं कॉलेज भी बनाये जाएंगे। इनमें से जिमखाना क्लब व कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। सेक्टर में सड़कें बनाने के लिए हुडा ने 19.46 करोड़ रुपये का एस्टीमेंट बनाकर चंडीगढ़ भेज दिया है। इस बारे में हुडा के कनिष्ट अभियंता विजय वर्मा का कहना है कि चंडीगढ़ से मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में यहां पर पानी तथा सीवर की लाइनें बिछाई जाएंगी तथा अंतिम चरण में यहां पर ग्रीन बेल्ट तथा पार्क बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed