फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   व्यापारी की आंखों में मिर्च डाल लूटने का प्रयास

व्यापारी की आंखों में मिर्च डाल लूटने का प्रयास

Sat, 11 Aug 2012 12:00 PM IST
Palwal
Palwal Updated Sat, 11 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पलवल। बदमाशों ने व्यापारी की आंखों में मिर्च झोंक तमंचे से फायर कर लुटने का प्रयास किया। व्यापारी के शोर मचाने पर बदमाश बिना लूटपाट किए ही मौके से फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शेखपुरा (पलवल) निवासी मनोज मंगला ने शहर थाना पुलिस को बताया कि वह पलवल में पाइप की दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार को वह फरीदाबाद से अपने पैसे लेने के लिए अपनी कार से गया था और देर रात जब वह पैसे लेकर लौटा तो उसने कार को अपने घर के निकट गली में खड़ा कर दिया और पैसों से भरे बैग को कार से लेकर पैदल ही अपने घर के लिए चल दिया। इसी दौरान पीछे से दो युवक आए और उसको पीटने लगे, जब तक मनोज कुछ समझ पाता तब तक तीसरा युवक आया और उसकी आंखों में मिर्च डाल दी। लेकिन जब मनोज ने बैग नहीं छोड़ा तो लुटेरों में से एक ने तमंचे से दो फायर कर दिए। व्यापारी के शोर मचाने के बाद लोगों को आता देख तीनों युवक वहां से फरार हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दे दी। पुलिस ने इस संबंध में व्यापारी मनोज मंगला की शिकायत पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed