फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   आसान पेपर देकर बच्चे नजर आए खुश

आसान पेपर देकर बच्चे नजर आए खुश

Wed, 13 Mar 2019 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
आसान पेपर देकर बच्चे नजर आए खुश
आसान पेपर देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिले
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की बुधवार को 12वीं कक्षा की फाइन आर्ट व 10वीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा विषय का पेपर बेहद आसान रहा। परीक्षार्थियों के चेहरे पर पेपर देने के बाद खुशी नजर आई। परीक्षा केंद्रों पर इस पेपर में नकल फेंकने वाले बहुत कम दिखाई दिए। दोनों कक्षाओं का पेपर आसान होने के कारण माहौल केंद्रों पर पूरी तरह से शांत नजर आया। बता दें कि जिले में परीक्षा के लिए 83 केंद्र बनाए गए हैं। सात मार्च से शुरू हुई इन परीक्षाओं में प्रशासन नकल रोकने में ज्यादा सफल नहीं हुआ है। हालांकि बोर्ड व अधिकारियों के उड़नदस्ते केंद्रों पर लगातार छापेमारी कर रहे हैं। हर रोज कुछ छात्रों के केस भी बन रहे हैं, लेकिन नकलची नकल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटा पहले ही नकल फेंकने वाले और मनचले युवा मोटरसाइकिलों पर मंडराने लगते हैं। उनके कारण केंद्रों के आस पास जाम की स्थिति भी बनी रहती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed