फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बिजली पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई

बिजली पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई

Thu, 07 Feb 2019 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
बिजली पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई
बिजली पेंशनर्स एसोसिएशन की हुई बैठक
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की जिला ईकाई की बैठक बालकराम दहिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के बाद कर्मचारियों ने एसबीआई के शाखा प्रबंधक को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। सचिव राम सिंह ने बताया कि बैंक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन से संबंधित कई समस्याएं हैं। उन समस्याओं को लेकर बैंक प्रबंधक को ज्ञापन दिया गया है। एसबीआई के बैंक प्रबंधकों ने कर्मचारियों की एलटीसी फरवरी व मार्च की पेंशन के साथ लगाने का आश्वासन दिया है। ब्यूरो

----------
वैदिक धर्म प्रचार यात्रा का स्वागत
पलवल। आर्य समाज के तत्वावधान में चल रही सत्य सनातन वैदिक धर्म प्रचार यात्रा का बृहस्पतिवार को गांव महेशपुर में स्वागत हुआ। इस मौके पर यज्ञानुष्ठान और वैदिक विद्वानों के भजनोपदेश हुए। यज्ञ में यजमान की भूमिका आर्य समाज के प्रधान राजवीर आर्य ने निभाई। यज्ञ दयालुमुनि के ब्रह्मत्व में किया गया। संयोजक गंगा राम आर्य ने कहा कि भगवत गीता में भी कहा गया है कि व्यक्ति जैसा कर्म करेगा, वैसा ही फल मिलेगा। उन्होंने कहा कि बुरे कर्म करने पर पुलिस देखे या न देखे, सरकार देखे या न देखे, परंतु परमात्मा सब कुछ देखता है और कर्मों का फल हर व्यक्ति को भोगना पड़ता है। इसी कारण जीव को बार-बार जन्म लेना पड़ता है। जब तक व्यक्ति बुरे कर्मों को त्यागकर सत्कर्म का मार्ग नहीं चुन लेता, तब तक उसे मुक्ति नहीं मिलती। इस मौके पर सुंदर महाशय, रघवीर मास्टर, बिजेंद्र, लेखराज, सुभाषचंद, पवन कुमार, संतोष सरपंच, सविता, कुंदनलाल, प्रमिला, कमलेश मुख्य रूप से मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed