{"_id":"5c532f40bdec2211d240b9db","slug":"91548955456-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्टर और ट्रक की भिडंत में ट्रैक्टर हुआ चकनाचूर, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्टर और ट्रक की भिडंत में ट्रैक्टर हुआ चकनाचूर, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्टर और ट्रक की भिड़ंत में एक घायल
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग डबचिक मोड़ के निकट ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। वाहनों की भिड़ंत में ट्रैक्टर पर बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव औरंगाबाद निवासी महेंद्र ट्रैक्टर ट्राली के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा रहा था। जब वह डबचिक मोड़ के निकट पहुंचा तो उसी दौरान एक ट्रक की भिड़ंत से ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें महेंद्र घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
-----------------------------
भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। जींद उप चुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया। टीवी पर जैसे जैसे चुनावों के नतीजे आते गए वैसे वैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता गया। कई जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी कृष्ण की जीत पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया। भाजपा की जीत पर पुरानी अनाज मंडी स्थित पार्टी जिला अध्यक्ष जगमोहन गोयल के कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष, सुरेंद्र वशिष्ट, भोजराज गर्ग, त्रिलोक राविया, महावीर जैन, भूपेश गोयंका, मनोज मंगला, शीलू गर्ग आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी।