फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए जिले में कई स्थानों पर हुआ पौधरोपण

पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए जिले में कई स्थानों पर हुआ पौधरोपण

Sat, 04 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए जिले में कई स्थानों पर हुआ पौधरोपण

विज्ञापन
औषधीय पौधों को रोपा
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिले में पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा द्वारा शुरू कराए गए पौधरोपण अभियान के तहत शनिवार को भी जिले में कई स्थानों पर पौधरोपण किया गया। सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्कूूलों में भी पौधे रोपे गए तथा उनकी देखरेख करने का भी संकल्प लिया।

युवा वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में बस स्टैंड के पास पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जतिन गर्ग की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव अग्रवाल रहे। नीम, तुलसी व जामुन के पौधे रोपे गए। डॉ.अग्रवाल ने कहा कि जब तक पौधा पेड़ का रूप नहीं ले ले लेता, तब तक हमें उसकी सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. जितेंद्र सिंगला, विकास मंगला, संजीव गुप्ता व तनुज तायल मौजूद रहे। वहीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहर में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुमन नैन रहीं। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुखवीर सिंह तंवर ने की। कार्यक्रम में उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.मामराज रावत ने विचार व्यक्त किए। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला इकाई के तत्वावधान में शनिवार को गांव दुर्गापुर के सरकारी स्कूल में वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के तहत स्कूल परिसर में नीम, गिलोय, आम, अलोसोटीनिया, जामुन, अमरूद, अंजीर, कडवा बादाम, हार श्रृंगार आदि के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश सहसचिव प्रवीण गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य दिनेश वर्मा ने किया। कार्यक्रम में गांव के सरपंच व बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, पार्षद मोहित गोयल ने पॉलिथीन के दुष्प्रभाव बताते हुए इस्तेमाल न करने की सलाह दी। इस अवसर पर मुख्याध्यापक हरेंद्र अत्री, राजवीर, खेमराज डागर, नीरज मगंला, सतीश सिंगला, यशपाल गोयल, अरूण वर्मा, अमर जागीर, वरूण वर्मा, उदयवीर शास्त्री, प्रमोद गुप्ता, ललित कुमार, सोनिया, अंजू, नीलम, मंजू, कृष्णा, मुनीश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed