फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   सवा करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

सवा करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Sat, 28 Jul 2018 09:00 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
सवा करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
सवा करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने शनिवार को पलवल विधानसभा क्षेत्र के गांव कुलेना में लगभग एक करोड़, 18 लाख रूपए के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने लगभग 30 लाख रूपए की लागत से बनी 22 नवनिर्मित दुकानों, लगभग आठ लाख रुपये की लागत से परशुराम मंदिर के मैदान में लगी इंटरलॉकिंग टाईल्स, 25 लाख रुपये की लागत से गांव कुलेना से गांव हसापुर तक के रास्ते, 22 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन, लगभग 16 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन तथा 9 लाख रुपये की लागत से बारातघर की चारदिवारी व 8 लाख रुपये की लागत से बने आंगनबाड़ी केंद्र के विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया।

दीपक मंगला ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार बिना किसी भेद भाव के सबका साथ सबका विकास की राह पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करा रही है। विकास कार्यों को पूर्ण करवाने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों ने दीपक मंगला का फूलमालाएं पहनाकर व पगड़ी बांधकर स्वागत किया। गांव की कुछ मांगों को लेकर लोगों ने एक मांगपत्र प्रस्तुत किया, जिन्हें शीघ्र ही पूर्ण कराने का मंगला ने आश्वासन दिया। लोगों को संबोधित करते हुए राजनैतिक सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में चहुंमुखी विकास कार्य तथा पारदर्शिता के साथ-साथ अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सीधा लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर मंगला ने लोगों से आह्वान किया कि वे बरसाती मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाकर व उनका संरक्षण करके पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपनी भागीदारी निभाएं। इस दौरान जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अधिकारी रणबीर, पंचायत विभाग के कनिष्ठ अभियंता नरेश, पलवल ब्लाक पंचायत समिति के चेयरमैन प्रेमचन्द शर्मा, पलवल मार्किट कमेटी के चेयरमैन रणबीर सिंह मनोज, निगरानी समिति पलवल के चेयरमैन मुकेश सिंगला, जिला पार्षद जसबंत, ब्लॉक समिति सदस्य दाताराम, गांव असावटा के सरपंच योगेश, कमरावली के सरपंच यशपाल, धर्मचंद शर्मा, रामी, गांव कुलेना के पूर्व सरपंच श्यामा, त्रिलोक चंद शर्मा, पूर्व सरपंच जगदीश, पंडित राम अवतार, पंडित दयाराम, भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, हरीश कुलेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed