फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   हिंदुत्व के दम पर सता में आई भाजपा हिंदुओं की ही उपेक्षा कर रही: तोगडिया

हिंदुत्व के दम पर सता में आई भाजपा हिंदुओं की ही उपेक्षा कर रही: तोगडिया

Mon, 28 Jan 2019 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
हिंदुत्व के दम पर सता में आई भाजपा हिंदुओं की ही उपेक्षा कर रही: तोगडिया
राम मंदिर और हिंदू समाज को भूली भाजपा : तोगड़िया
विज्ञापन

- पलवल में प्रवीण तोगड़िया का हुआ जोरदार स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक सदस्य प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि जिस भाजपा को सत्ता में लाने के लिए हिंदू समाज ने भरपूर प्रयास किया, आज वही भाजपा सरकार बनाने के बाद हिंदू समाज व राम मंदिर को भूल गई है। हिंदुओं की आज जमकर उपेक्षा हो रही है। राम मंदिर निर्माण को भूल गई और तीन तलाक का कानून बनाने में लगी है। तोगडिया रविवार की देर शाम पलवल में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। तोगड़िया का यहां छज्जूनगर, असावटा, पन्हेड़ा कला व पलवल बस अड्डा पर अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। तोगडिया के साथ राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेशाध्यक्ष मुनीष भारद्वाज का भी स्वागत किया गया।
तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं के दम पर सरकार में आने के बाद हिंदुओं की उपेक्षा बरतने वाली इस भाजपा को अब सत्ता से बाहर करने का समय आ गया है। जम्मू कश्मीर में सैनिकों पर पत्थर मारने वालों के केस वापस हो रहे हैं। आए दिन पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सैनिकों की हत्याएं कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार चुप्पी साधे बैठी है। बेरोजगारों को रोजगार के सपने दिखाए गए, लेकिन आज युवा बेरोजगार हैं। उद्योगपतियों को सुविधाएं दी जा रही हैँ। लघु उद्योगों पर जीएसटी का टैक्स बढ़ा कर करोड़ों लोगों को बेरोजगार कर दिया है। किसान आज आत्महत्या कर रहा है। फसलों के दाम नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब यह सब बरदाश्त नहीं किया जाएगा तथा भाजपा सरकार को गिराने का काम किया जाएगा। आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा सरकार के खिलाफ हिंदू समाज को एकजुट किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह, राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष पवन बंसल, योगेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने तोगड़िया का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed