{"_id":"5c4a0592bdec221181372d54","slug":"81548354962-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया विभाग की निदेशक आज होडल आएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया विभाग की निदेशक आज होडल आएंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलेरिया विभाग की निदेशक आज आएंगी होडल
- स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मामलों के मिलने की करेंगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। होडल में स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी मची हुई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद मलेरिया विभाग की निदेशक उषा गुप्ता 25 जनवरी को होडल उपमंडल का विशेष रूप से दौरा कर उन संदिग्ध मामलों की स्वयं आकर जांच करेंगी। बताया गया कि उषा गुप्ता स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की भी इस संदर्भ में जिला नागरिक अस्पताल में बैठक लेंगी।
स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर गठित विभाग की टीमों द्वारा सर्वे किया गया तथा 372 घरों में जाकर लोगों से बात की तथा स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी दी। लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षण व उनके बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया। विभाग की टीम द्वारा सौंदहद, बंचारी, गौड़ोता, मर्रोली, बांसवां में सर्वे करने के बाद 14 रक्त पट्टिकाएं लोगों की बनाई। जब रक्त पट्टिकाएं बनाई गईं तो उनमें ही दो केस स्वाइन फ्लू के संभावित मिले। जिसे देखते ही टीम ने तुरंत उन्हें होडल सामुदायिक केंद्र भेजने के बाद विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया।14 रक्त पेटिकाओं की भी अब गहनता से जांच की जा रही है तथा और रक्त पेटिकाएं बनाई जा रही हैं। विभाग की निदेशक अपने सामने इन सभी रक्त पेटिकाओं की जांच कराएंगी।