{"_id":"5be71118bdec22693d121c4c","slug":"81541869848-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर के दमघोटू वातावरण में आग लगा रही नगरपालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर के दमघोटू वातावरण में आग लगा रही नगरपालिका
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका के कर्मचारी ही लगा रहे कूड़े में आग
हथीन। प्रदूषण को रोकने के लिए एनजीटी भले ही सख्त निर्देश जारी कर रही हो, लेकिन नगर पालिका इन आदेशों का पालन नहीं कर रही है। त्योहार पर पटाखे के धुएं से बढ़ी धुंध के कारण अस्थमा रोगियों के साथ स्वस्थ बच्चों और बढ़ों की सांस फूलने लगी है। लोगों की शिकायत के बाद नगर पालिका के कर्मचारी गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं।
त्योहार के बाद अचानक धुंध बढ़ने के कारण एनसीआर में कोयला चलित फैक्ट्रियों को बंद करने के साथ ही खेतों में पराली न जलाने और धुआं आदि न करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद भी शहर में कई स्थानों पर कूड़ा जल रहा है। हथीन शहर के नगरपालिका कार्यालय के पास, कुटी मंदिर के निकट व रेस्ट हाउस चौक पर नगर पालिका के कर्मचारी ही शनिवार को आग लगाते हुए दिखे। इस संबंध में लोगों ने नगरपालिका को फोन कर शिकायत दर्ज कराई लेकिन किसी भी अधिकारी ने मामला संज्ञान में नहीं लिया। पालिका की लापरवाही के कारण शहर का एयर इंडेक्स वैल्यू 418 और प्रदूषण रेट 134 प्रति घन मीटर पर चल रहा है। दुकानदार हुकमचन्द ने पालिका से कूड़ा जलाने के बजाए उठाने की मांग की है। नगरपालिका सचिव पदम सिंह ढांडा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। कूड़ा उठाकर डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाने के लिए सफाई कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से घर-घर से कूड़ा उठाने का प्रावधान है। इसके लिए पालिका ने एक कंपनी के साथ अनुबंध किया है। इसके बावजूद इस तरह की शिकायत मिल रही है। इस संबंध में जल्द कार्रवाई की जाएगी।