{"_id":"5bd49fd2bdec2269537837ee","slug":"81540661202-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवको पर कार सवार युवको ने लाठी-डंडा से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवको पर कार सवार युवको ने लाठी-डंडा से किया हमला
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
कार सवारों ने दो युवकों पर किया हमला
पलवल। रेहड़ी के पास खड़े होकर सिगरेट पी रहे दो युवकों पर कार सवार युवकों ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया। युवकों के विरोध करने पर कार सवारों ने उन्हें हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद व एक अन्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुभाष ने बताया कि पलवल के शेखपुरा मोहल्ला निवासी सुरेश ने इस संबंध में शिकायत दी है कि वह और उसका दोस्त अतर सिंह 25 अक्तूूबर को बाइक पर सवार होकर गांव भिडुकी से पलवल आ रहे थे। रात करीब दस बजे किठवाड़ी चौक पर एक रेहड़ी के पास खड़े होकर सुरेश व अतरसिंह सिगरेट पी रहे थे। उसी समय एक कार से युवक उतरा और कहने लगा कि में गांव गन्नीकी का दादा हूं और मेरा नाम ललित है और में कई बार जेल जा चुका हूं। यहां से चले जाओ वरना जान से मार दूंगा। ललित ने आवाज देकर अपने साथी साहिल, सुंदर व एक अन्य को बुलाया जिन्होंने लाठी-डंडा से दोनों युवकों पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।ब्यूरो
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र से नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर एक नामजद व एक अन्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अजीत ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी गत 18 अक्तूबर को घर से चली गई। इस बारे में तलाश करने के बाद पता चला कि उसको पलवल के हरी नगर निवासी दीपक व उसका एक अन्य साथी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
व्यक्ति के साथ मारपीट
पलवल। जिले में शनिवार को क्लीनिक पर जा रहे एक व्यक्ति से अज्ञात युवकों ने मारपीट कर बाइक, मोबाइल फोन व नकदी लूट ली। शहर थाना के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने बताया कि पृथला निवासी बाबू लाल का गांव दूधौला में क्लीनिक है। गत 25 अक्तूूबर को बाइक पलवल आया था। काम खत्म करने के बाद जब वह वापस अपने क्लीनिक पर जा रहा था तभी गांव आल्हापुर के समीप तीन युवकों ने उसको रोक लिया और मारपीट कर बाइक, मोबाइल फोन व पर्स से तीन हजार रुपये को लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो