फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   मुख्यमंत्री की रैली आज, तैयारियां पूरी, पुलिस व प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर नजर

मुख्यमंत्री की रैली आज, तैयारियां पूरी, पुलिस व प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर नजर

Sat, 29 Sep 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की रैली आज, तैयारियां पूरी, पुलिस व प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर नजर
मुख्यमंत्री की रैली आज, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

-मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने वाले लोगों पर पुलिस व गुप्तचर विभाग की पैनी नजर
-विरोध करने वाले बड़े नेताओं को रैली खत्म होने तक गिरफ्तार करने की बनाई जा रही योजना
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रविवार को होडल अनाज मंडी में होने वाली यह पहली रैली है। हालांकि अभी तक इसका कोई नाम नहीं दिया गया है। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में भी इस बात को लेकर असमंजस है कि रैली विकास के नाम पर की जाएगी या फिर कोई नाम दिया गया है। लेकिन अब पार्टी के नेता गांवों में जाकर लोगों को मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना देकर निमंत्रण देने में लगे हैं। वहीं मुख्यमंत्री की इस रैली के नाम पर विपक्षी नेता भी जमकर चुटकी ले रहे हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री व भाजपा सरकार के पास ऐसा कोई काम नहीं है, जिसके नाम पर रैली को किया जाए। भाजपा के पास अब कोई नीति नहीं है।
वहीं दूसरी ओर रैली की तैयारी में प्रशासन व पुलिस जोर-शोर से जुटी हुआ है। पुलिस व गुप्तचर विभाग मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर भी तैयारियों में जुटा हुआ है। किसानों व जाटों द्वारा काले झंडे दिखाने की चेतावनी को देखते हुए भी पुलिस व प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। गुप्तचर विभाग किसान व जाट नेताओं पर निगरानी रखे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुुसार ऐसे नेताओं को शनिवार की देर रात नजरबंद करने की भी योजना बना ली गई है।
विज्ञापन


मंडी स्थल पर लगाई गई हैं तीन हजार कुर्सियां
मुख्यमंत्री की अनाज मंडी में होने वाली रैली स्थल पर बने टीन शेड के नीचे तीन हजार कुर्सियां लगाने का दावा किया जा रहा है। उसके अलावा मंडी में और भी टेंट लगाए जा रहे हैं। रैली आयोजक केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व जिला भाजपा अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत ने बताया कि रैली में करीब 50 हजार लोग हिस्सा लेंगे जबकि विपक्षियों की माने तो रैली में तीन हजार से ज्यादा लोग नहीं आएंगे। कांग्रेस विधायक उदयभान का कहना है कि जहां रैली हो रही है, वहां पर केवल दो से तीन हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। रैली के न आयोजक हैं और न ही कोई नाम है। रैली के नाम पर केवल लोगों को साधने का काम किया जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री स्वयं अपनी घटती साख को बचाने के लिए इस रैली को कर रहे हैं और रैली की असफलता के बाद उनकी और भी पोल खुल जाएगी। पिछले चार साल में मुख्यमंत्री द्वारा जो 138 घोषणाएं की गईं थी, वे ही आज तक पूरी नहीं हुई है। मुख्यमंत्री के हो रहे विरोध को देखते ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार अब पूरी तरह से फेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई अनाज मंडी में बनाया गया है हेलीपैड
मुख्यमंत्री रैली में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। हेलीकाप्टर के लिए राजमार्ग पर बनाई गई नई अनाज मंडी में हेलीपैड बनाया गया है। शनिवार को पूरे दिन प्रशासन इसे बनवाने में जुटा रहा। कर्मचारियों ने हेलीकाप्टर उतरने की जगह पर रोड रोलर चलाया और पानी का छिड़काव किया।

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
पुलिस विभाग द्वारा रैली स्थल पर तथा हेलीपैड वाले स्थान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कप्तान ने इन स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगा दी हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री की रैली के बाद जहां भी खाने व चाय का कार्यक्रम है, उन स्थानों के आसपास भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल व रैली स्थल तक भी पुलिस सुरक्षा कड़ी की गई है।

जाट व किसान नेताओं पर है नजर
पुलिस विभाग के अलावा गुप्तचर विभाग ने उन जाट व किसान नेताओं पर नजर रखनी शुरू कर दी है, जो मुख्यमंत्री की रैली का विरोध कर रहे हैं और काले झंडे दिखाने की चेतावनी दे रहे है। गुप्तचर विभाग प्रशासन के माध्यम से ऐसे नेताओं को मनाने का भी प्रयास कर रहा है और शनिवार की शाम तक ऐसे नेताओं को रैली होने तक गिरफ्तार करने के भी आदेश आ चुके हैं। वहीं अभी भी जाट, किसान व दैनिक रेल यात्री संघ के कुछ लोग सोशल मीडिया पर भी मुख्यमंत्री की रैली का विरोध कर रहे हैं।


कोट-
मुख्यमंत्री की रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रशासन की तरफ से सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग की टीम द्वारा पूरे इंतजाम हैं। मुख्यमंत्री के समक्ष जिले की तरफ से जो मांगे रखी जानी है, उनकी सूची तैयार कर ली है।

-डा. मनीराम शर्मा, उपायुक्त, पलवल

होडल की रैली एतिहासिक होगी। इसके लिए सारे इंतजाम किए जा चुके हैं। विपक्ष के लोगों का काम केवल लोगों को भड़काने का है, लेकिन लोग अब विपक्ष के बहकावे में नहीं आ रहे। मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली व चार साल में किए गए कार्यों का प्रमाण रैली में आने वाली भीड़ को देखने के बाद लग जाएगा।
-कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री, भारत सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed