{"_id":"5b59d1ae4f1c1b48748b71ad","slug":"81532613038-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन कर रेती ले जा रहे डंपर चालक ने पुलिस टीम पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन कर रेती ले जा रहे डंपर चालक ने पुलिस टीम पर किया हमला
Updated Thu, 26 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर चालक ने पुलिस टीम पर किया हमला
--पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। यमुना नदी से अवैध खनन कर रेती चोरी कर ले जा रहे एक डंपर चालक ने पुलिस कर्मी के साथ मारपीट कर उस पर डंपर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। एसएचओ शहीद अहमद ने बताया की हवलदार परमाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 24 व 25 जुलाई की रात को अपने वह अपने साथी जितेन्द्र, कुलभूषण व कासीराम के साथ सरकारी गाड़ी में रसूलपुर में मौजूद था। पुलिस को गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे रेती से भरा हुआ एक हाईवा गांव बडौली की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस ने हाईवा को रोकने का इशारा किया तो चालक ने पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और पुलिस की सरकारी गाड़ी को टक्कर मारता हुआ भाग निकाला। पुलिस को पीछे आता देख चालक ने रास्ता रोकने के लिए हाईवा का जैक उठाकर रेती को सड़क के बीचो-बीच डाल दिया। लापरवाही से चलाते हुए बिजली के दो खंभों को टक्कर मारकर तोड़ दिया। खंबों में टकराने के बाद हाईवा रुक गया और चालक फरार हो गया। पुलिस हाईवा को थाने लाने लगी तो चालक और उसके साथियों ने पुलिस पर हमला कर हाथापाई शरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए हाईवा को ले जाने से रोका। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-----------------
चालक से मारपीट कर हाईवा लूटा
पलवल। सदर थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा चालक व परिचालक के साथ मारपीट कर हाईवा को लूटने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में हाईवा मालिक के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। गदपुरी पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया की गांव धतीर निवासी रिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने हाईवा लिया हुआ है और रेलवे लाइन पर मिट्टी डालने के काम में लगाया हुआ है। बीती 24 जुलाई की रात के करीब 11 व 12 बजे के आसपास फोन पर सूचना मिली की कुछ बदमाशों ने हाईवा को लूट लिया है। ब्यूरो
-----------
स्कूल बस चालक के साथ की मारपीट
पलवल। गांव असावटी स्थित दीप सीनियर सेकेंड्री स्कूल की बस चालक के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ देवेन्द्र सिंह ने बताया की विजयपाल नामक व्यक्ति दीप सीनियर सेकेंड्री स्कूल की बस पर चालक का काम करता है। 24 जुलाई को उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। ब्यूरो