फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   23 हजार 200 लाभार्थीयों को गैस कनेक्शन वितरित

23 हजार 200 लाभार्थीयों को गैस कनेक्शन वितरित

Wed, 18 Jul 2018 06:16 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
23 हजार 200 लाभार्थीयों को गैस कनेक्शन वितरित
23 हजार 200 लाभार्थीयों को गैस कनेक्शन वितरित
विज्ञापन

पलवल। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत जिले में करीब 23,200 लाभार्थियों को रसोई गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जिले में 50,612 लाभार्थी योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए चयनित किए गए थे। बाकी लाभार्थियों को भी जिला प्रशासन जल्द गैस कनेक्शन उपलब्ध कराएगा।
एक मई 2016 को प्रधानमंत्री के नाम पर शुरू की गई उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन देने की योजना तैयार की गई थी। इसका मकसद गरीब परिवारों की महिलाओं को चूल्हों से मुक्ति दिला रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना था। इस योजना के तहत ही जिले में 50 हजार महिलाओं को चुना गया था।
विज्ञापन

योजना के तहत चयनित की गई महिलाओं को एलपीजी गैस सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर, गैस पाइप और गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। पैठ मोहल्ले की रहने वाली बीरवती ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजना का लाभ उन्हें मिला है। योजना के अंतर्गत उन्हें उक्त चीजें मुफ्त मिली हैं। दुकड़िया मौहल्ला की रहने वाली पूर्णिमा ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के बारे में उन्हें जानकारी मिली और उन्होंने योजना के बारे में जानकारी हासिल कर फॉर्म भरा। योजना के अंतर्गत उन्हें गैस कनेक्शन मुफ्त मिला है और गैस सिलेंडर व चूल्हा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय किसान सेवा सदन गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि योजना के तहत घर घर जाकर फॉर्म भरवाए गए और उन्हें योजना का लाभ दिया गया है। जय किसान सेवा सदन द्वारा 1400 के करीब लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed