फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   चीनी मिल में मधु मक्खियों के काटने से हुई सफाई कर्मचारी की मौत का मामला

चीनी मिल में मधु मक्खियों के काटने से हुई सफाई कर्मचारी की मौत का मामला

Wed, 23 Jan 2019 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल में मधु मक्खियों के काटने से हुई सफाई कर्मचारी की मौत का मामला
परिजनों ने पोस्टमार्टम रुकवा किया हंगामा
विज्ञापन

चीनी मिल में मधुमक्खियों के काटने से हुई सफाई कर्मचारी की मौत का मामला
- चीनी मिल के प्रबंध निदेशक ने दाह संस्कार के लिए 25 हजार रुपये और परिवार के एक सदस्य को चीनी मिल में नौकरी दिलाने का दिया आश्वासन, तब जाकर माने परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। बामनीखेड़ा स्थित चीनी मिल में सफाई करते समय मधुमक्खियों के काटने से हुई सफाई ठेकेदार की मौत के मामले में बुधवार को परिजनों ने नागरिक अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों और सफाई कर्मचारियों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल में काफी संख्या में पुलिस बुलानी पड़ी। परिजन व कर्मचारी मिल प्रबंधन से बात करने तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में मिल के प्रबंध निदेशक जितेंद्र गर्ग ने वहां पहुंचकर सहायता दिलाने का आश्वासन दिया, तब जाकर परिजनों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया और मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

चीनी मिल स्थित विश्रामगृह में सफाई करते समय मधु मक्खियों ने मंगलवार को तीन सफाई कर्मियों पर हमला बोल दिया था। हालांकि दो कर्मचारी गिर्राज व वीरेंद्र किसी तरह से वहां से बचकर निकल गए थे, लेकिन मामूलका गांव निवासी नानक चंद(55) को मधु मक्खियों ने बुरी तरह से काट कर जख्मी कर दिया था। बच कर निकले वीरेंद्र व गिर्राज ने अन्य कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर धुआं कराया तथा मक्खियों को भगाया। उसके बाद बुरी तरह घायल नानक चंद को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कर्मचारियों ने इस मामले में मिल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए सदर थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर देर रात शवगृह में रखवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जब पुलिस पोस्टमार्टम कराने पहुंची तो परिजनों व सफाई कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि मिल प्रबंधन की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है। उन्होंने पुलिस व अस्पताल प्रबंधन को पोस्टमार्टम कराने से रोक दिया तथा मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसकी सूचना मिलते ही चीनी मिल के प्रबंध निदेशक जितेंद्र गर्ग अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाया। उन्होंने परिजनों को मौके पर ही 25 हजार रुपये दाह संस्कार के लिए दिए तथा सरकार की तरफ से परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने व मृतक के परिवार से एक व्यक्ति को चीनी मिल में नौकरी देने का आश्वासन दिया। उसके बाद ही परिजन माने तथा पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed