फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   पालीथिन मुक्त पलवल बनाने में सामाजिक संगठनों से मांगा सहयोग

पालीथिन मुक्त पलवल बनाने में सामाजिक संगठनों से मांगा सहयोग

Sat, 04 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पालीथिन मुक्त पलवल बनाने में सामाजिक संगठनों से मांगा सहयोग

विज्ञापन
पॉलिथीन मुक्त पलवल बनाने में सामाजिक संगठनों से मांगा सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। आधुनिक युग में सुविधाओं के विस्तार में पॉलिथीन कैरी बैग ने सबसे अधिक गंदगी उत्पन्न करके पर्यावरण को चोट पहुंचाई है। उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा ने शहर को सुंदर बनाने के लिए पॉलिथीन मुक्त अभियान में विभिन्न व्यापारिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से सहयोग की अपील की, ताकि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर रखा जा सके। उपायुक्त की अध्याक्षता में लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में एक बैठक का आयोजन किया गया।

नगराधीश आशिमा सांगवान ने पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया और पॉलीथिन के प्रयोग, भंडारण आदि के संबंध मे कानूनी पहलुओं की जानकारी भी दी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अधिकारी आकांक्षा तंवर ने पॉलिथीन की विभिन्न श्रेणियों के बारे में विस्तार से बताया तथा विभिन्न पदाधिकारियों ने पॉलिथीन प्रयोग करने बारे में अपनी भ्रांतियां का समाधान करने बारे मे प्रश्न पूछे। बैठक में सभी व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने पॉलिथीन मुक्त पलवल बनाने मे जिला प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला रैडक्रॉस सचिव बिजेंद्र सौरोत, जिला बाल कल्याण अधिकारी कुशमेंद्र, मुख्यमंत्री के पूर्व सुशासन सहयोगी अभिनव वत्स, क्लीन एंड स्मार्ट पलवल की नमीता तायल, लायंस क्लब डायमंड के संजीव मंगला, प्रधान किसान परिषद के मुकेश राणा, श्रीवृंद गौसेवाधाम पलवल के अध्यक्ष डा. सत्यनारायण, डिस्ट्रीक्ट हॉकर्स फैडरेशन के सुभाष चंद व खेमचंद डागर, प्रधान सब्जी मंडी रमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष कपड़ा व्यापार मंडल राकेश गोयल, जरनल सेक्ट्री हरि0 क्लॉथ ट्रेड फैडरेशन के दीपक शर्मा, जरनल मर्चेंट एशोसियेशन के अनिल कुमार, लखन लाल, ओम प्रकाश, तिलकराज, पड़ित चंद्रपाल, रेडीमेड एशोसियेशन के गिरीश खन्ना, प्रेजीडेंट डिस्ट्रीक्ट पलवल केमिस्ट के डा. विनोद जिंदल, बंटीधर मखिजा, मानव सेवा समिति पलवल की सीता वर्मा सहित जय श्री ङ्क्षजदल, विजय आर्य, रेणु छाबड़ा, मनोज छाबड़ा, वरूण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed