{"_id":"5c168e51bdec2253fa7b6fad","slug":"61544982097-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर दैनिक यात्री संघ ने की पूर्व मंत्री से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर दैनिक यात्री संघ ने की पूर्व मंत्री से मुलाकात
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन ठहराव के लिए 23 को होगी महापंचायत
- दैनिक यात्री संघ ने पूर्व मंत्री हर्ष कुमार से रविवार को की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। रेलवे स्टेशन पर मेल गाड़ी व ईएमयू ट्रेनों के ठहराव की मांग के संबंध में दैनिक यात्री संघ के दर्जनों लोगों ने पूर्व मंत्री हर्ष कुमार से मुलाकात की। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने पूर्व मंत्री को अपनी मांगों से अवगत कराया। इस अवसर पर दैनिक यात्रियों ने रेलवे प्रशासन द्वारा इंटरसिटी के स्थान पर दूसरी मेल ट्रेन शुरू किए जाने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बाम्बे जनता, महाकौशल, छत्तीसगढ, गीता जयंती के ठहराव तथा पलवल स्टेशन पर रुकने वाले सभी ईएमयू का होडल रेलवे स्टेशन तक विस्तार किए जाने की मांग की जा रही है। इस संबंध में वह विभिन्न पंच सरपंच, रेलवे बोर्ड, प्रदेश के मुख्यमंत्री ,केंद्रीय रेल मंत्री व प्रधान मंत्री को पत्र भेज चुके हैं लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों के ठहराव की मांग में दैनिक यात्री संघ द्वारा 23 दिसंबर को रेलवे स्टेशन के निकट महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न गांवों के सैकड़ों दैनिक यात्री हिस्सा लेंगे। महापंचायत में उक्त मांगों पर विचार विमर्श किया जाएगा। संघ के सदस्यों ने बताया कि स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव संबंधित मांगों के लिए 14 दिसंबर को शांतिपूर्ण तरीके से धरना कर रहे थे, लेकिन पुलिस द्वारा हजारों दैनिक यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया। उक्त मामलों को लेकर अब दैनिक यात्री संघ द्वारा 23 दिसंबर को महापंचायत किए जाने का फैसला लिया गया है।