फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   र्मचारियों ने मुख्यमंत्री की अर्थी बना किया शोक व्यक्त

र्मचारियों ने मुख्यमंत्री की अर्थी बना किया शोक व्यक्त

Tue, 28 Aug 2018 09:04 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
र्मचारियों ने मुख्यमंत्री की अर्थी बना किया शोक व्यक्त
कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री की अर्थी बना किया शोक व्यक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में दो दिन से चल रहे बहुउद्देशीय कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री की अर्थी बनाकर उसके आगे बैठ कर शोक जताया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री हाय-हाय व मुर्दाबाद के नारे भी जमकर लगाए। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है। कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री का नाम खट्टर के बजाय खटारा होना चाहिए। इन कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने के लिए पक्के कर्मचारियों ने भी वहां पहुंचकर हड़ताल में हिस्सा लिया।

कर्मचारियों ने मांग की कि उन्हें पंजाब सरकार की तरह समान काम के बदले समान वेतन दिया जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए तथा कर्मचारियों को टेक्निकल ग्रेड देने तथा पे स्केल बढ़ाने की मांग की। कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री की अर्थी बनाकर उस पर पहले सफेद कपड़ा डाला तथा अर्थी यात्रा निकालकर अपना रोष जताया। कर्मचारी राजबती ने कहा कि कर्मचारियों का पे ग्रेड 4200 रुपये दिया जाए। कर्मचारियों को टेक्निकल घोषित किया जाए। एनएचएम महिला कर्मचारियों को भी उनके बराबर ही पे ग्रेड दिया जाए। सरकार ने अभी तक कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना है। सरकार कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाती रही है लेकिन मांगों पर आनाकानी करती है और कर्मचारियों को डराती रहती है। सरकार वायदा करती है और वायदे से मुकर जाती है। सरकार ने कर्मचारियों से टकराव किया तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed