{"_id":"5b6d9b074f1c1b6a1c8b5556","slug":"61533909767-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कनेक्शन दिए बिजली निगम ने बीपीएल परिवारों को भेज दिए बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कनेक्शन दिए बिजली निगम ने बीपीएल परिवारों को भेज दिए बिल
Updated Fri, 10 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना कनेक्शन बीपीएल परिवारों को विद्युत निगम ने भेजा बिल
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने हथीन उपमंडल के घुडावली में बीपीएल परिवारों को बिना बिजली कनेक्शन लगाए बिजली बिल भेज दिए जिससे बीपीएल परिवारों में भारी रोष व्याप्त है। गांव के बीपीएल परिवारों के लोग शुक्रवार को सबडिविजन हेडक्वाटर हथीन में आए तथा निगम के उपमंडल अधिकारी अशोक शर्मा से मिलने का प्रयास किया। उपमंडल अधिकारी ऑफिस में नहीं मिले।
बीपीएल परिवारों के सदस्यों ने बताया कि उनके घरों में अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं लगे हैं। इसके बावजूद दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम उन्हें बिल भेज रहा है। पीड़ित बशीर ने बताया कि उसके पास 2315 रुपये का बिल भेजा गया है। इसी तरह निज्जू के पास 2300 रुपये, महताब के पास 3500 रुपये, सफी के पास 2890 रुपये, रहमुद्दीन के पास 2276 रुपये, बसकरी के पास 3652 रुपये , इलियास के पास 2312 रुपये , कन्हैया के पास 2320 रुपयेे , जमील के पास 2312 रुपयेे, कमाल के पास 2377 रुपये, कृष्ण के पास 2308 रुपयेे और शकूर के पास 2314 रुपये के बिजली बिल भेजे गए हैं परंतु आज तक उनके घरों में बिजली नहीं पहुंची है। बीपीएल परिवारों के लोगों ने मांग की है कि उनके बिल रद्द किए जाएं तथा घरों तक बिजली कनेक्शन लगाए जाएं। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के सूत्रों के मुताबिक जगमग योजना के तहत सरकार ने एक ठेकेदार को घुडावली गांव में बिजली कनेक्शन देने का ठेका दिया था। ठेकेदार ने पोल लगा दिए और पोल पर सर्विस लगाकर मीटर भी लगा दिए परंतु घरों तक बिजली के कनेक्शन नहीं किए। इस कारण घरों तक बिजली नहीं पहुंची। इस बारे में दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल अधिकारी अशोक शर्मा का कहना है कि बीपीएल परिवारों की शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है वे मौके पर अधिकारियों को भेजकर जांच कराएंगे। यदि शिकायत सही पाई गई तो वे निश्चित रूप से बीपीएल परिवारों को दिए गए बिलों के बारे में उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजेंगे।
एसडीएम करेंगे ध्वजारोहण
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बार हथीन में एसडीएम जितेंद्र कुमार ध्वजारोहण करेंगे। यह जानकारी देते हुए बीडीपीओ विरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल में उपमंडल स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा।