फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   60 Bangladeshis caught from two brick kilns, process of sending them back started

Palwal News: दो ईंट-भट्ठों से 60 बांग्लादेशी पकड़े गए, वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
60 Bangladeshis caught from two brick kilns, process of sending them back started
पश्चिम बंगाल का निवासी बता ईंट-भट्ठों पर कर रहे थे मजदूरी, सूचना पर पुलिस टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


पलवल। जिले के हथीन उपमंडल में पुलिस ने गुप्तचर विभाग की सूचना पर दो ईंट-भट्ठों से 60 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। ये सभी अवैध रूप से भारत में रह रहे थे और खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताकर मजदूरी कर रहे थे। अब इन्हें वापस भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उटावड़ थाना क्षेत्र में स्थित कृष्णा ईंट-भट्ठा और बालाजी ईंट-भट्ठा पर छापा मारकर इन्हें पकड़ा गया है। गुप्तचर विभाग को लंबे समय से इन ईंट-भट्ठों पर अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर संदेह था। लगातार निगरानी के बाद जब पुख्ता सूचना मिली, तो विभाग ने जिला पुलिस को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद हथीन डीएसपी मोहिंदर सिंह के नेतृत्व में जिले के कई थानों की पुलिस टीमों ने मिलकर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई के दौरान सभी संदिग्धों से गहन पूछताछ की गई, जिसमें वे अपनी पहचान स्पष्ट नहीं कर सके। जब नागरिकता से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो कोई भी वैध प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके। डीएसपी मोहिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी व्यक्तियों की नागरिकता की पुष्टि के बाद यह साफ हो गया कि वे बांग्लादेशी हैं और अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं। सभी के खिलाफ निर्वासन की प्रक्रिया भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि आजकल गुप्तचर विभाग और पुलिस द्वारा संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। खासकर सीमावर्ती और श्रमिक इलाकों में, जहां अक्सर इस तरह की गतिविधियां सामने आती हैं। यह कार्रवाई न केवल अवैध प्रवासियों के खिलाफ सरकार की सख्त नीति को दर्शाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि भविष्य में ऐसी और कार्रवाई हो सकती है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में प्रशासन को समय रहते सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed