फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   6 cows caught

पिकअप वाहन से आधा दर्जन गोवंश बरामद, आरोपी फरार

Wed, 05 Jun 2019 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
6 cows caught
होडल में पिकअप से बरामद गोवंश। - फोटो : Palwal
पिकअप वाहन से आधा दर्जन गोवंश बरामद, आरोपी फरार
विज्ञापन

होडल। क्षेत्र में प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद आए दिन गोतस्कर वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे। मंगलवार देर रात भी गोरक्षा सेवा समिति के सदस्यों ने एक पिकअप वाहन को काबू कर पुलिस के हवाले किया है। गाड़ी से पांच गाय और एक बैल बरामद किए हैं। जिन्हें पास की गोसेवा धाम अस्पताल में भेजा गया है। दल के सदस्यों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने गोतस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गोरक्षा सेवा समिति के सदस्य ललित कुमार निवासी होडल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह समिति के सदस्य विष्णु व पुरुषोत्तम के साथ गांव खिरबी के बस स्टैंड पर थे। उसी समय सूचना मिली कि तीन युवक पिकअप वाहन में गोवंश भरकर यूपी सीमा की तरफ जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने खिरबी हताना सड़क मार्ग उझीना ड्रेन के पास नाकाबंदी कर दी। उसी दौरान पिकअप वाहन सवार युवक ने नाकाबंदी से पहले ही गाड़ी को रोक दिया और तीनों युवक वाहन छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। जब उन्होंने युवकों को काबू करने का प्रयास किया तो गोतस्कर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। बाद में जब दल के सदस्यों ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 6 गोवंश बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed