{"_id":"57e3bf7e4f1c1bf840a8262b","slug":"52-crore-bridge-dedicated-to-the-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 करोड़ की लागत से बना पुल जनता को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 करोड़ की लागत से बना पुल जनता को समर्पित
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Thu, 22 Sep 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को होडल से हसनपुर जाने वाले मार्ग पर 51.92 करोड़ रुपये की लागत से बने रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया। पुल के निर्माण पर लोक निर्माण विभाग द्वारा 35.50 करोड़ तथा रेलवे विभाग द्वारा 16.42 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
पुल के बनने से हसनपुर खंड के भैंड़ोली, हसनपुर व रामगढ़ सहित 30 से अधिक गांवों के लाखों लोगों को फायदा होगा। इससे पूर्व हसनपुर के लोगों को होडल तक पहुंचने के लिए रेलवे फाटक से होकर गुजरना पड़ता था। पुल के बनने से जहां लोगों को समय की बचत होगी, वहीं आर्थिक फायदा भी होगा। इसके अलावा व्यापार व कारोबार में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह के दौरान गुर्जर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश में चहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लाखो लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस पुल के शुरू होने से अब लोगों के आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नही छोड़ी जाएगी। जिला में प्राथमिकता के साथ विकास कार्यों को करवाया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, जिला परिषद की प्रधान चमेली देवी, पूर्व विधायक रामरतन, भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, जिला परिषद के उप प्रधान संतराम, होडल के एसडीएम प्रताप सिंह, डीएसपी मौजीराम, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक कुमार, पवन अग्रवाल, सत्यभान शर्मा, डॉ. तेजबीर सिंह तंवर व राधेश्याम कालड़ा सहित अन्य बीजेपी नेता व संबंधित अधिकारी मौजूद थे।