फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ग्राहकों की संतुष्टी ही एसबीआइ का मुख्य उद्देश्य:मिश्रा

ग्राहकों की संतुष्टी ही एसबीआइ का मुख्य उद्देश्य:मिश्रा

Thu, 27 Dec 2018 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
ग्राहकों की संतुष्टी ही एसबीआइ का मुख्य उद्देश्य:मिश्रा
ग्राहकों की संतुष्टी ही एसबीआई का मुख्य उद्देश्य: मिश्रा
विज्ञापन

- भारतीय स्टेट बैंक ने लगाया घोड़ी गांव में किसान मेला
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। भारतीय स्टेट बैंक के दिल्ली मंडल के महाप्रबंधक ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि एसबीआई का उद्देश्य अपने ग्राहकों को बैंक की योजनाओं का लाभ देना है। इसके लिए किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड ट्रैक्टर ऋण व मुद्रा लोन जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों व आम लोगों को चाहिए कि वे बैंक में आकर इन योजनाओं का लाभ उठाएं। ओम प्रकाश मिश्रा बृहस्पतिवार को पलवल जिले के बड़े गांव घोड़ी में आयोजित किसान मेले में किसानों व आम लोगों को संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि उप महाप्रबंधक सुशील कुमार, सहायक महाप्रबंधक कृषि क्षेत्र वीपी सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक डीपी भट्ट थे। मेले का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

महाप्रबंधक मिश्रा ने कहा कि स्टेट बैंक की सभी शाखाएं अपने ग्राहकों की संतुष्टी के लिए तत्पर हैं। उन्होंने किसानों से कहा कि वे सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का बैंक से लाभ लें। किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर उसका उपयोग करें तथा ट्रैक्टरों पर भी ऋण लें। उन्होंने मौके पर ही घोड़ी व आसपास के गांवों के करीब 200 किसानों के ऋण स्वीकृत किए। किसान मेले में कृषि उपकरण, जैविक खेती से जुड़े स्टाल लगाकर किसानों को जागरूक किया। इसके अलावा बैंकों में बढ़ रहे डिजिटल व ऑनलाइन कार्यों के लिए भी किसानों को जानकारी उपलब्ध कराई गई। दो किसानों को ट्रैक्टरों पर ऋण देकर ट्रैक्टर की चाबी सौंपी गई। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन मंडली द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से बैंक की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से पलवल शाखा के मुख्य प्रबंधक बीएन बंसल, जयदेव, शिव कुमार गर्ग, पितांबर तेवतिया, वीर सिंह महाशय, राम प्रसाद, नव रत्न, होशियार सिंह, रणधीर चौहान, रवि तेवतिया, मनोज छाबड़ा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed