{"_id":"5c154386bdec2255ce1dea78","slug":"51544897414-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से किया शिक्षक ने दुष्कर्म, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से किया शिक्षक ने दुष्कर्म, मामला दर्ज
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी की छात्रा से किया शिक्षक ने दुष्कर्म
- सरकारी स्कू ल की छुट्टी होने के बाद खाली कमरे में ले गया था शिक्षक
- बदहवास अवस्था में घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को सुनाई आपबीती
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। क्षेत्र के एक गांव में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने दूसरी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने छात्रा के बयान पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिक्षक के प्रति ग्रामीणों में रोष है।
महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि हथीन उपमंडल के एक गांव के सरकारी स्कूल में एक छात्रा दूसरी कक्षा में पढ़ती है। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी छात्रा स्कूल गई थी। मासूम ने बताया कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद प्राथमिक विंग का शिक्षक उसे स्कूल के एक कमरे में ले गया। जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह छात्रा को कमरे में ही छोड़कर फरार हो गया। बदहवास अवस्था में छात्रा स्कूल से जैसे तैसे घर पहुंची। इसके बाद छात्रा ने परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने छात्रा की हालात खराब होते देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ शुक्रवार को थाने में मामला दर्ज कराया। महिला थाना पुलिस ने बच्ची के बयान लेने के बाद उसकी डॉक्टरी जांच कराई है। डॉक्टरी जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पहले भी हो चुकी हैं बच्चियों के साथ इस तरह की घटनाएं
जिले में इस तरह से बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। जिले के एक गांव में एक चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया था। उसी तरह से एक गांव में एक आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी, उस मामले में अभी हाल ही में अदालत ने आरोपी को उम्र कैद की सजा भी सुनाई है।
विज्ञापन
हसनपुर क्षेत्र के एक स्कूल में भी शिक्षक ने किया था छात्रा को बेड टच
हसनपुर क्षेत्र में भी करीब चार महीने पहले एक शिक्षक ने स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा को क्लासरूम में बुलाकर छेड़छाड़ की थी। इस पर छात्रा ने विरोध कर शोर मचा दिया था। शोर पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया था।
महिला थाना प्रभारी कमला देवी का कहना है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बच्ची की डॉक्टरी जांच भी करा दी गई है।