{"_id":"5bae21ae867a557ed571821a","slug":"51538138542-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर एक गिरोह को किया काबू ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर एक गिरोह को किया काबू ।
Updated Fri, 28 Sep 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
पलवल। अपराध जांच शाखा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को काबू किया है जो मौका देख मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण सहित चार लाख रुपये का सामान बरामद किया है। सीआईए इंचार्ज सुरेश भड़ाना ने बताया कि जिले में बढ़ रही चोरी की वारदात को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम के दिशा निर्देशानुसार चोरों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया हुआ है। गत 26 सिंतबर को सीआईए इंचार्ज को मुखबिर से सूचना मिली कि एनएच-टू पर असावटा मोड़ के समीप चार युवक मौजूद है जो वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही टीम गठित की गई, जिसमें एएसआई देवेंद्र , हेड कांस्टेबल राकेश व राजेश, सिपाही सोनू व संदीप को शामिल किया गया। टीम ने मौके पर दबिश दी और चारों युवकों को काबू कर लिया। जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम खांडसा, सेक्टर-37 गुरुग्राम निवासी चंदर उर्फ चंदन उर्फ हटेला व सूरज उर्फ दिलजले, पलवल की भरत कॉलोनी निवासी कमल उर्फ मंगल व जलालाबाद जिला शाहजांपुर (यूपी) निवासी साकिर बताया। ब्यूरो