{"_id":"5b69afc84f1c1b827d8b7206","slug":"51533652936-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में होंगे मैथ्स क्वीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में होंगे मैथ्स क्वीज
Updated Tue, 07 Aug 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में होंगे मैथ क्विज
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। एसईआरटी हरियाणा के निर्देशों पर सरकारी स्कूलों में चार ग्रुपों में मैथ क्विज आयोजित की जाएंगी। खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल गर्ग ने बताया कि मौलिक शिक्षा के अंतर्गत क्लास तीन से पांच तक एक ग्रुप तथा क्लास 6 से 8 तक दूसरा ग्रुप बनाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत नवमीं व दसवीं का एक ग्रुप तथा 11वीं व 12 वीं का एक ग्रुप बनाकर विद्यालय के मुखिया की निगरानी में मैथ क्विज 7 सितंबर को आयोजित की जाएंगी। विद्यालय स्तर पर आए परिणाम के आधार पर छांटे गए तीन प्रतियोगियों की आने वाले विद्यालयों की मैथ क्विज क्लस्टर मुखिया की निगरानी में आयोजित होंगे। इसके बाद क्लस्टरों से आई पांच टीमों की छटनी करके ब्लॉक लेवल पर मैथ क्विज आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि ऐसा छात्रों के बीच मैथ के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में आने वाले छात्र-छात्राओं को विभाग द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।