फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   500-1000 people wandered over notes

500-1000 के नोटों को लेकर भटकते रहे लोग

Thu, 10 Nov 2016 05:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Nov 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
500-1000 people wandered over notes
ध्‍ान

विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए जाने की घोषण के बाद बुधवार को शहर के बाजारों, पेट्रोल पंपों व अस्पतालों के बाहर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। लोग 500 व 1000 नोट लेकर यहां से वहां भटकते रहे। 

कहीं-कहीं ग्राहकों व दुकानदारों के बीच विवाद भी रहा। गैस एजेंसी, बिजली बोर्ड के कार्यालय व निजी डॉक्टरों तक ने उपभोक्ताओं के बड़े नोट स्वीकार नहीं किए। कई स्थानों पर तो खुले नोट ना होने की वजह से लोग दूध के पैकेट व सब्जी खरीदने तक को तरस गए। किरयाना दुकानदार व पेट्रोल पंप वालों ने 500 के नोट लिए लेकिन सामान भी 500 रुपये का ही दिया। 
विज्ञापन


नोट बंद के एलान के बाद जहां ग्राहक 500-1000 के नोट लेकर बाजार में खरीदारी के लिए पहुुंचे तो वहंीं दुकानदार भी छोटे नोट के अभाव में 500-1000 का नोट लेने से इंकार करते दिखाई दिए। छोटे नोटों के अभाव में बाजार में पूरा दिन सन्नाटा पसरा रहा। शादियों का सीजन होने के बावजूद भी बाजार में 500-1000 के नोट बंद होने की सूचना के चलते दुकानदार खाली बैठे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उठाए गए इस कदम की अधिकांश लोगों ने सराहना की है। वहीं राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने इस पुर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। बीजेपी के मीडिया प्रभारी सत्यभान शर्मा ने इसे कड़वी दवा बताते हुए कहा कि काले धन की बीमारी को जड़ से दूर करने के लिए यह फैसला जरूरी था। आप के जिला संयोजक कुलदीप कौशिक ने फैसले को अव्यवहारिक बताते हुए इसे जल्दबाजी में बिना तैयारी के उठाया गया कदम करार दिया। 
-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed