फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   45 cases of parali burning confirmed

पराली जलाने के 45 मामलों की पुष्टि

Thu, 22 Oct 2020 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
45 cases of parali burning confirmed
पराली जलाने के 45 मामलों की पुष्टि
विज्ञापन

हथीन। एनजीटी के कड़े आदेशों के बावजूद जिले में पराली जलाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि कृषि विभाग किसानों पर पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं। सेटेलाइट के माध्यम से अब तक 45 लोग पकड़े भी जा चुके हैं।

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को सेटेलाइट से हथीन के गांव रनसीका में पराली जलाए जाने का पता चला। मौके पर जाकर पुष्टि की जा रही है। उन्होंने बताया कि पराली जलाने के मामले में प्रशासन गंभीर है। विभिन्न माध्यमों से सूचनाएं मिलने पर उनकी पुष्टि की जाती हैं और फिर संबधित लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। हथीन के एसडीएम वकील अहमद ने बताया कि पराली प्रबंधन से सरपंचों को भी जोड़ा गया है। यदि किसी गांव में पराली जलने की पुष्टि होती है तो सरपंचों से जवाब-तलब किया जाएगा। पटवारी एवं ग्राम सचिवों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। प्रदेश के मुख्य सचिव ने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए हुए हैं कि पराली जलाने की गतिविधियों पर कड़ाई से रोक लगाई जाए। जिला पलवल के उपायुक्त नरेश नरवाल ने भी संपूर्ण जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed