{"_id":"5ceac837bdec22072f0a0ab4","slug":"4200-student-joined-the-examination-for-nayab-tahseeldar-palwal-news-noi4400545179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार के लिए परीक्षा देने आए युवाओं में दिखा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार के लिए परीक्षा देने आए युवाओं में दिखा जोश
विज्ञापन
नायब तहसीलदार की परीक्षा देने आईं युवतियों की जांच करते हुए
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
33 परीक्षा केंद्रों पर 4200 अभ्यार्थियों ने दी नायब तहसीलदार की परीक्षा
पलवल। हरियाणा लोकसेवा आयोग द्वारा रविवार को हुई नायब तहसीलदार पद के लिए परीक्षा पलवल जिले में शांतिपूर्वक और निष्पक्षता से कराई गई। परीक्षा केंद्र के बाहर 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाई हुई थी, ताकि कोई भी बाहर व्यक्ति परीक्षा के दौरान अशांति न फैलाए। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन परीक्षा केंद्रों पर पूरे इंतजाम किए गए थे। परीक्षा एसडीएम पलवल व होडल के निगरानी में हुई। पलवल, हथीन और होडल में कुल 33 परीक्षा केंद्र बनाए बए थे। इस केंद्रों पर कुल 9600 अभ्यार्थियों को परीक्षा देनी थी जिनमें से 4200 ने दी। परीक्षा देने आए युवाओं को एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश कराया गया। केंद्र के अंदर प्रवेश कराने से पहले उनकी गहनता से जांच की गई। केंद्रों के बाहर गेट पर ही उनके रोलनंबर चस्पा करा दिए गए थे, ताकि वहां अपने कमरे का नंबर देखकर वे परीक्षा के लिए पहुंच सकें। बाहर गेट पर उनके सहयोग के लिए केंद्रों पर स्टाफ तैनात किया गया था। परीक्षा केंद्रों पर पानी की व्यवस्था की गई थी।
सुरक्षा को लेकर किए गए थे इंतजाम
परीक्षा केंद्रों के अंदर व बाहर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया था। डीएसपी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे तथा एसडीएम ने भी परीक्षा केंद्र पर कई बार आकर जांच की। वहीं ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहे।

पलवल में रविवार को नायब तहसीलदार की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी- फोटो : Palwal
विज्ञापन