फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   एबीवीपी ने किया मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन

एबीवीपी ने किया मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन

Tue, 05 Feb 2019 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी ने किया मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन
मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन
विज्ञापन

पलवल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला ईकाई के तत्वावधान में मंगलवार को जीजीडीएसडी कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष तरुण शर्मा ने बताया कि कक्षा अनुसार जाकर छात्रों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। तरुण शर्मा व सचिव पुष्पेंद्र ठाकुर ने कहा कि वो अपना मत ऐसे नेता, ऐसी पार्टी को वोट करें, जो देश के हित में कार्य करें, शिक्षा व्यवस्था को सुधारे, सेना का सम्मान बढ़ाए, समर्थ सशक्त वैभवशाली भारत बनाएं, नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दें, युवाओं को रोजगार दें, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान को मजबूती दें, भ्रष्टाचार, परिवारवाद को खत्म करें। उन्होंने विद्यार्थियों से मतदाता पहचान पत्र बनवाने की भी अपील की। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदनी और हितेश वशिष्ठ, नगर मंत्री हिमांशु भारद्वाज, सहसचिव अनीता चौहान, नीलम दक्ष, विवेक शर्मा, मनीष शर्मा, पवन, धर्मेंद्र कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।
-----
एडवेंचर कैंप में विजेताओं को किया सम्मानित
पलवल। भारत स्काउट्स एवं गाइड के गदपुरी स्थित युवा परिसर में चल रहा जिला स्तरीय स्काउटिंग एवं एडवेंचर कैंप धूमधाम से संपन्न हो गया। कैंप के अंतिम दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्रों को संस्था के सहायक निदेशक सिद्धार्थ मोहंती ने सम्मानित किया गया। संस्था के डीओसी योगेश सौरोत ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में पारुल ने प्रथम, टिया द्वितीय और दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी रचाओं प्रतियोगिता में सपना ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय कोमल और राधिका ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओपन ग्रुप में तनु ने प्रथम, शशी ने द्वितीय और राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेस्ट केंपर्स का पुरस्कार संस्कार पब्लिक स्कूल नांगल जाट को मिला। निर्णायक मंडल की भूमिका जिला प्रशिक्षण भारत दहिया, अंजू बाला, डीओसी बिरजन रानी तथा हरीश कुमार ने निभाई। इस मौके पर बाल विद्या निकेतन खांबी के प्रबंधक मोहन श्याम शर्मा, अनुपम स्कूल होडल के प्रबंधक हरद्वारी लाल सौरोत, जीडी कॉन्वेंट नांगल जाट के प्रबंधक देव रावत, संस्कार पब्लिक स्कूल नांगल जाट के प्रबंधक करतार रावत को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

--------
प्रियांशु बने मिस्टर डीएचपीएस
- 11वीं की छात्राओं ने पंजाबी भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी
पलवल। धर्म पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में 11वीं के छात्रों ने 12वीं कक्षा के छात्रों को विदाई दी। इस मौके पर अंशिका जैन को मिस डीएचपीएस तथा प्रियांशु को मिस्टर डीएचपीएस चुना गया। चुने गए छात्रों ने हिंदी और अंग्रेजी में विचार व्यक्त किए। सीनियर छात्रों ने अपने जूनियर छात्रों के साथ खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए। 11वीं कॉमर्स की छात्राओं ने जिंदगी प्यार का गीत समूह गान प्रस्तुत की। 11वीं की छात्राओं ने पंजाबी भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। छात्र रोहन, अनुज, प्रशांत और अभिषेक ने नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।12वीं कक्षा के तुषार ने स्टैंड अप कॉमेडी एवं स्माइल शर्मा ने रैंप परफार्मेंस के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंध समिति के निदेशक पवन अग्रवाल, प्रधानाचार्या ज्योति डांगे एवं वरिष्ठ समन्वयक डॉ. विकास साध ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed