फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   संशोधित: बरसात से ईंट भट्टा मालिकों को हुआ नुकसान

संशोधित: बरसात से ईंट भट्टा मालिकों को हुआ नुकसान

Wed, 23 Jan 2019 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
संशोधित: बरसात से ईंट भट्टा मालिकों को हुआ नुकसान
बरसात से ईंट भट्ठा मालिकों को लगा झटका
विज्ञापन

- खेत में रखी कच्ची ईंटें बरसात का पानी भरने से टूटकर हुईं खराब, करोड़ों रुपये का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिले में स्थित ईंट भट्ठा मालिकों को सोमवार व मंगलवार को हुई बरसात की भारी मार झेलनी पड़ रही है। बरसात के कारण जिले के भट्ठा मालिकों को एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। इससे भट्टा मालिकों को आगे की चिंता सताने लगी है। अभी वे एनजीटी द्वारा जिग जैग तकनीकी में लगाए 25 से 30 लाख रुपये की लागत वसूल नहीं कर पाए थे कि दो दिन की बरसात ने ही एक भट्टा मालिक को कम से कम 15 से 20 लाख रुपये का झटका दे दिया है। बरसात से हुए नुकसान व जिग जैग तकनीकी अपनाने के कारण इस बार ईंटें और भी महंगी होने के आसार बन गए हैं।
जिले में करीब 125 ईंट भट्टे हैं। हर साल दिसंबर व जनवरी में भट्टों में आग छोड़ी जाती है तथा दो माह से तैयार की जा रही कच्ची ईंटों को पकाया जाता है। इस बार भी एक भट्ठे पर कम से कम 10 लाख ईंट कच्ची तैयार थीं, जिन्हें आग छोड़ने के बाद पकाया जाना था तथा उसके बाद बाजार में बिकने के लिए भेजा जाता। भट्ठा मालिकों ने आग छोड़ने के लिए बाहर से मजदूर भी मंगवा लिए तथा एक-दो दिन में आग छोड़ी जानी थी, लेकिन सोमवार को जिले में अचानक बरसात शुरू हो गई और पलवल में 18, होडल व हसनपुर में 13-13 एमएम तथा हथीन में 11 एमएम बरसात हुई। इस बरसात से खेतों में भी पानी भर गया तथा जहां भट्ठा मालिकों ने किसानों से खेत पट्टे पर लेकर मिट्टी खुदाई के बाद कच्ची ईंटें तैयार कराई थीं, वहां इतना पानी भर गया है कि कच्ची ईंटें पूरी तरह से खराब हो गई हैं।
विज्ञापन


आल इंडिया ईंट भट्ठा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष स्वतंत्र गोयल ने बताया कि बरसात से एक भट्ठा मालिक को जिले में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एक भट्टे पर 10 से 15 लाख ईंट कच्ची बनाई हुई थीं, जिन्हें चिमनी में आग छोड़ने के बाद पकाया जाना था। बरसात ने काफी नुकसान किया है। बाहर से मंगवाए गए मजदूर भी फिलहाल खाली बैठे हैं, क्योंकि अब 15 दिन से पहले चिमनी नहीं चल पाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार पहले एनजीटी ने 25 से 30 लाख रुपये हर भट्टे पर जिग जैग वाली नई तकनीकी पर लगवा दिए और अब मौसम ने मार दे दी है। इस नुकसान की भरपाई करना बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed