फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   झाडू हाथ में लेकर फोटो खिंचाने तक सीमित है स्वच्छता पखवाड़ा

झाडू हाथ में लेकर फोटो खिंचाने तक सीमित है स्वच्छता पखवाड़ा

Sun, 30 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
झाडू हाथ में लेकर फोटो खिंचाने तक सीमित है स्वच्छता पखवाड़ा
झाडू़ हाथ में लेकर फोटो खिंचाने तक सीमित है स्वच्छता पखवाड़ा
विज्ञापन

- न गंदगी हटाई जा रही और न हो रही सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। पिछले 15 दिनों से जिले में चल रहा स्वच्छता पखवाड़ा केवल फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने तक सीमित रह गया है। शहर में जगह-जगह पड़े गंदगी के ढेर सरकार व प्रशासन के स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं। न कहीं से गंदगी हटाई जा रही है और न ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नजर आ रही है। स्वच्छता पखवाड़े के नाम पर कुछ नेता व अधिकारी साफ जगह पर जाकर झाडू़ लगाकर फोटो खिंचवाने में लगे रहते हैं।
2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में 15 सितंबर को शुरू किया गया यह अभियान 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक चलेगा। इस पखवाड़े के तहत सभी ग्राम पंचायतों, नगर परिषदों व स्कूल मुखियाओं को आदेश दिए गए थे कि सफाई कराई जाए तथा गंदगी उठवाई जाए। इस आदेश को लेकर जिले में कुछ ग्राम पंचायतों द्वारा गांवों में सफाई अभियान चलाकर कुछ समय झाडू़ लगाकर फोटो करवाए। वहीं शहरी क्षेत्रों में भी नेताओं व अधिकारियों को झाडू़ लगाते व गंदगी उठाते फोटो खिंचवाते देखा गया।
विज्ञापन

स्कूलों में भी नहीं दिखाई दे रही सफाई
जिले के स्कूलों में भी सफाई व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। हालांकि कई स्कूलों में मुखियाओं द्वारा सफाई कराने के दावे किए गए हैं, लेकिन काफी स्कूल ऐसे हैं, जहां गंदगी पड़ी है तथा ऊंची-ऊंची घास उगी हुई है। जिसके चलते स्कूलों में सफाई कहीं नजर नहीं आती है। हालांकि शिक्षा विभाग का दावा है कि सभी स्कूलों में सफाई अभियान चलाया हुआ है तथा 2 अक्टूबर को छुट्टी वाले दिन सभी स्कूलों में अध्यापक व बच्चे मिलकर पूरे स्कूल में सफाई अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदगी के ढेर से बनी है बीमारी फैलने की आशंका
शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर में पनप रहे मच्छर व मक्खियों के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। कचरे से उठती बदबू के कारण लोगों का वहां से निकलना मुश्किल हो गया है। राजमार्ग व लिंक मार्गों पर भी सड़कों के किनारे गंदगी के ढेर लगे हैं। सब्जी व अनाज मंडी में तो गंदगी का बुरा हाल है। राजमार्ग पर भी जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे देखे जा सकते हैं।


जिले में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। मैं खुद कई जगह देखकर आया हूं, गंदगी उठाई जा रही है। मैंने हाल ही में नगर परिषद अधिकारियों को आदेश दिया है कि उन जगहों पर जाकर सफाई कराएं, जहां गंदगी अधिक है। साथ ही किसी नेता व अधिकारियों को न बुलाएं, बल्कि सफाई कर्मचारियों को ले जाकर ही सफाई कराएं। - डा. मनीराम शर्मा, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed