{"_id":"6a29be684b09260a760fb4a6","slug":"41-miscreants-involved-in-narcotics-trade-arrested-in-may-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112709-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मई में मदाक पदार्थ के धंधे से जुड़े 41 बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मई में मदाक पदार्थ के धंधे से जुड़े 41 बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में नशा तस्करों और मादक पदार्थों के धंधेबाजों के खिलाफ नूंह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मई 2026 के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 21 मामले दर्ज कर 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मई में की गई कार्रवाई के दौरान 291.02 ग्राम हेरोइन, 223.82 किलोग्राम गांजा, 607.50 किलोग्राम पोस्ता (पॉपी हस्क), 82 नशीले इंजेक्शन, 91 प्रतिबंधित सिरप की बोतलें तथा 7,480 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए एंटी नारकोटिक्स सेल और अन्य पुलिस टीमें लगातार सघन अभियान चला रही हैं।
इसके अलावा जिले में 11 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। गोकशी और गौ तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए भी पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है, जिसके तहत सात गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हैं।