{"_id":"5cfbf593bdec22073706e6cc","slug":"40-train-dealy-on-delhi-mumbai-track-palwal-news-noi4423671129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर पलवल के निकट टूटी ओएचई लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर पलवल के निकट टूटी ओएचई लाइन
विज्ञापन
पलवल। पलवल रेलवे स्टेशन के निकट दोपहर को अचानक ओएचई लाइन का तार टूट गया। इससे दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। लाइन के टूटने से दोपहर के समय इस रेल मार्ग से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित रहीं। ट्रेनों को पीछे स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। इस लाइन के टूटने से करीब 40 रेलगाड़ी बाधित रहीं।
दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर शनिवार को दोपहर करीब 1.40 मिनट पर पलवल रेलवे स्टेशन से मात्र 300 मीटर की दूरी पर अलीगढ़ रोड रेलवे फाटक के समीप अचानक ओएचई मुख्य लाइन का तार टूट गया। तार के टूटते ही रेलवे लाइन पर बिजली व्यवस्था भी बाधित हो गई। इस बात की जैसे ही सूचना स्टेशन अधीक्षक को मिली तो उन्होंने तुरंत ही आगे अधिकारियों को जानकारी दे दी। इसके बाद सभी स्टेशनों पर इसकी सूचना जारी कर दी गई। जानकारी मिलते ही दिल्ली-मुंबई की तरफ से आने वाली ट्रेनों को पीछे रेलवे स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। मुंबई की तरफ से आने वाली ट्रेनों को मथुरा, कोसी व होडल तथा दिल्ली की तरफ से चलने वाली गाड़ियों को पलवल व पीछे वाले स्टेशनों पर रोक दिया गया।
ट्रेनों को पीछे रोकते ही रेलवे विभाग का इलैक्ट्रिकल विभाग व मेकेनिकल विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौके पर आ गए। इसके बाद ओएचई लाइन को जोड़ने का काम शुरू कर दिया। दो बजे से शुरू हुआ लाइन जोड़ने का काम शाम करीब 5.30 बजे पर पूरा हो सका। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ओएचई लाइन के टूटने से इस रेल मार्ग पर चलने वाली करीब 40 लोकल, एक्सप्रेस ट्रेन व माल गाड़ियां बाधित रहीं।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि ओएचई लाइन टूटने से ट्रेनें बाधित हुईं, लेकिन कोई घटना नहीं घटी है। साढ़े पांच बजे लाइन को ठीक करा दिया गया तथा रोकी हुई ट्रेनों का संचालन करा दिया गया।