{"_id":"575bee0d4f1c1b3b0c9c5dc4","slug":"40-students-get-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉब फेयर में मिला 40 छात्रों को रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जॉब फेयर में मिला 40 छात्रों को रोजगार
palwal
Updated Sat, 11 Jun 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
Job Fair
एडवांस्ड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में 9 व 10 जून को लगाए गए दो दिवसीय जॉब फेयर देशभर की नाम ग्रामी कंपनियों व इंस्टीट्यूटों ने हिस्सा लिया था। इस जॉब फेयर में पांच सौ पचास छात्र-छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
छात्रों को रोजगार देने के लिए उनके इंटरव्यू लेने से पहले उक्त कंपनियों के प्रतिनिधियों ने छात्रों के समक्ष सेमिनार हॉल में अपनी-अपनी कंपनियों का प्रजेटेशन दिया। तत्पश्चात कंपनी के प्रतिनिधियों ने रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले छात्र-छात्राओं के तीन राऊंड में इंटरव्यू लेकर 40 छात्रों का चयन किया।
विज्ञापन
कॉलेज से डा. ऋचा गुप्ता ने बताया कि इस जॉब फेयर के माध्यम से कॉलेज के बीटेक, बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए के 40 छात्र-छात्राओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। इंटरव्यू के लिए कंपनी वालों ने एडवांस्ड कॉलेज में अपने-अपने स्टॉल लगाए हुए थे। इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन विनय गुप्ता ने उक्त कंपनियों में रोजगार पाने वाले छात्र-छात्राओं को उनके सुनहरे भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन