फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   4 arrested for threatening to trap honeytrap

हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देने पर 4 गिरफ्तार

Sat, 30 May 2020 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
4 arrested for threatening to trap honeytrap
हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देने पर 4 गिरफ्तार
विज्ञापन

पलवल। आरएमपी डॉक्टर को रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग करने वाली दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चांदहट थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ डॉक्टर को बंधक बनाने, रेप के झूठे मामले में फंसाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

अमरपुर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई प्रीतम सिंह तेवतिया ने बताया कि बीती 23 मई को गांव बलई निवासी शिवकुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि उनके पिता विष्णु आरएमपी डॉक्टर हैं और अमरपुर चौक पर उनका क्लीनिक है। सुबह से ही उनका फोन बंद है और और कोई सुराग नहीं मिल रहा है। पुलिस ने लापता होने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि डॉ. विष्णु को बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव में बंधक बनाकर रखा गया है और दो लाख रुपये की मांग की जा रही है। पुलिस ने दबिश देकर एक कमरे में बंधक बनाकर रखे गए डॉ. विष्णु को सकुशल बरामद किया। विष्णु ने बताया कि एक महिला ने उन्हें फोन कर इलाज कराने के लिए बुलाया था। जब वह मौके पर पहुंचे तो दो महिलाओं व उनके साथी पुन्हाना थाना अंतर्गत गांव डूडोली निवासी जावेद उर्फ सपाल और हसापुर निवासी विनोद ने उन्हें बंधक बना लिया। आरोपियों ने उन्हें रेप के झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांगे। इस पर डॉक्टर ने अपने बेटे को फोन किया और दो लाख रुपये लाने को कहा। पुलिस के अनुसार आरोपियों को हिरासत में लेकर उनका जिला नागरिक अस्पताल में कोरोना टेस्ट कराया गया। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed