फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   340 out of 653 personnel get vaccinated

653 में से 340 कर्मियों ने ही लगवाए टीके

Tue, 19 Jan 2021 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
340 out of 653 personnel get vaccinated
पलवल में टीका लगवाने के बाद प्रतीक्षालय में बैठे लोग - फोटो : Palwal
653 में से 340 कर्मियों ने लगवाए टीके
विज्ञापन

पलवल। जिले में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी जिले में 8 केंद्रों पर 653 में से 340 कर्मियों ने ही टीके लगवाए। लेकिन, आधे लोगों के पहुंचने के कारण लोगों के मन में भय बना हुआ है। विभाग द्वारा 4 बजे टीका लगाने का कार्य बंद कर दिया गया। वहीं जो लोग नहीं पहुंच रहे हैं, उन्हें संदेश व अन्य तरीकों से जानकारी भेजकर टीका लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी लोग टीका लगवाने से बच रहे हैं। जबकि जिन लोगों को टीका लगाया जाना है, उन्हें पहले ही सूचित किया जा चुका है। पलवल जिले में टीका लगाने के लिए बनाए गए नौ केंद्रों में से आठ केंद्रों पर मंगलवार को टीके लगाए गए।
इन केंद्रों पर लगाई गई वैक्सीन
जिले में मंगलवार को दूधौला केंद्र पर 100 में से 91, नांगलजाट केंद्र पर 60 में से 52, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्लागढ़ में 30 में से 24, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कृष्णा कॉलोनी में 45 में से 11, सत्यासाईं अस्पताल केंद्र में 100 में से 80, कोट हथीन केंद्र पर 100 में से 13, हथीन केंद्र पर 100 में से 30, सिहौल केंद्र पर 100 में से 39 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

जिला पार्षदों से की अपील
उप सिविल सर्जन डॉ. रेखा सिंह ने जिला परिषद के सदस्यों के साथ बैठक कर वैक्सीन, एनएसवी अभियान, एड्स और टीबी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जिला पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों में कोवाक्सिन लगवाने के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद की चेयरपर्सन आशावती ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 माह तक करना पड़ेगा इंतजार : डॉ. ब्रह्मदीप
सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि जिस दिन कर्मियों का टीका लगवाने का नंबर है। यदि उसी दिन टीका लगवाने से चूक गए तो फिर दो माह तक इंतजार करना पड़ेगा। यह टीका केवल रोस्टर के हिसाब से ही लगेगा। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय माम ने बताया कि टीकाकरण के लिए सूची बना ली गई है। प्रत्येक टीकाकरण केंद्र को इसकी सूची भेजी गई है। प्रत्येक केंद्र पर उन्हीं को टीका लगाया जाएगा, जिसका सूची में नाम है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को मोबाइल पर एसएमएस भेजने के साथ ही उन्हें फोन पर सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed