फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   323 cubic meters of water stolen from Gurugram canal

गुरूग्राम नहर से 323 क्यूबिक मीटर पानी चोरी

Mon, 24 Jan 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
323 cubic meters of water stolen from Gurugram canal
हथीन। उपमंडल के एक दर्जन गांवों के मध्य से बह रही गुड़गांव नहर से पिछले एक साल में अवैध रूप से 323 क्यूबिक मीटर पानी चोरी कर लिया गया। करोड़ों रुपये मूल्य के पानी चोरी के मामले अब हरियाणा सरकार ने गंभीरता से लिया है। राज्य के सहकारिता मंत्री बनवारी लाल के निर्देशों पर राज्य के सिंचाई विभाग ने नहर से बड़े पैमाने पर पानी चोरी करने वालों की पहचान सर्वेक्षण के बाद कर ली है। हथीन स्थित सिंचाई विभाग के एसडीओ रियाज ने बताया कि पहचान करके 41 लोगों के नाम हथीन थाना को लिखित में दे दिए गए हैं। इन सभी पानी चोरों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि विभाग ने नहर से अवैध कट लगाकर पानी चोरी के 123 स्थलों की भी पहचान की है। जिन पर पानी कट के केस बनाए गए हैं। इन लोगों ने पानी चोरी की पेनाल्टी राजस्व विभाग वसूलेगा। 27 कट केस के मामलों में पुलिस को भी आवश्यक कार्यवाही के लिए लिखा गया है। सिंचाई विभाग ने यह कार्यवाही छांयसा गांव के रामेश्वर सिंह एवं बीघावली गांव के प्रकाश वीर आर्य की शिकायत पर की है। शिकायतकर्ताओं ने गुड़गांव नहर से पानी चोरी के मुद्दे को जिला ग्रीवेंस कमेटी अर्थात जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में 29 नवंबर को उठाया। बैठक में परिवाद समिति के चेयरमैन एवं राज्य के सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे कि पानी चोरों करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रशासन हरकत में आया और पानी चोरों की पहचान की। उल्लेखनीय है कि पानी चोरों के द्वारा मछली पालन तालाबों के लिए पानी चोरी किया जा रहा है। जोकि सरकारी नियमों के विरुद्ध है।
विज्ञापन

पहचान तो की लेकिन कार्रवाई नहीं
शिकायतकर्ताओं रामेश्वर सिंह एवं प्रकाश वीर का कहना है कि विभाग ने पानी चोरों की पहचान तो कर ली है, परन्तु अभी तक आवश्यक कार्रवाई नहीं की है। हथीन थाना पुलिस ने सिंचाई विभाग की शिकायत पर अभी तक औपचारिक मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है। जिससे पानी चोरी करने वाले अब भी पानी चोरी में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही कड़ी कार्रवाई नहीं की तो उच्च अधिकारियों एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर कार्यवाही की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed