फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   नहीं रुक रही जिले में एटीम कार्ड बदलकर लोगों को चूना लगाने की घटनाएं

नहीं रुक रही जिले में एटीम कार्ड बदलकर लोगों को चूना लगाने की घटनाएं

Tue, 29 Jan 2019 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
नहीं रुक रही जिले में एटीम कार्ड बदलकर लोगों को चूना लगाने की घटनाएं
महिलाओं और बुजुर्गों को बनाते हैं ज्यादा निशाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी जिले में धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से रुपये निकालने की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। आए दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में ऐसी घटनाएं हो रही है। हालांकि पुलिस इस गिरोह के कुछ सदस्यों को पहले गिरफ्तार भी कर चुकी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी पिछले दिनों इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से तीन सदस्य पलवल जिले के ही थे, लेकिन उसके बाद भी पुलिस इस गैंग पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। इस गैंग के सदस्य कहीं न कहीं एटीएम पर नजर रखते हैं तथा जैसे ही कोई महिला या बुजुर्ग एटीएम मशीन पर पैसे निकालने आता है तो वे एटीएम में आ जाते हैं और वहां खड़े हो जाते हैं। ये लोग एटीएम पर इस तरह से उस समय हैक करते हैं कि पैसे नहीं निकलते हैं। उसके बाद लोगों को गुमराह कर उनके एटीएम को धोखे से बदल देते हैं तथा उनके जाने के बाद एटीएम से पैसे निकाल लेते हैं। पिछले दिनों ही इस तरह से एटीएम हैक कर कार्ड बदलते समय पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार भी किया था।

पुलिस कर्मियों को भी नहीं छोड़ा
इस गैंग के सदस्य इतने चालाक हैं कि उन्होंने जिले में दो-तीन बार तो पुलिस कर्मियों को भी नहीं छोड़ा है। पिछले दिनों ही गुरुग्राम में कार्यरत एक हवलदार के कार्ड को बदलकर उसके खाते से करीब 49 हजार रुपये निकाल लिए थे। इसी तरह से कैंप थाना क्षेत्र में ही सोहना थाने में कार्यरत एक पुलिस कर्मी के कार्ड को बदलकर उसके खाते से हजारों रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन

------------
एटीएम पर सुरक्षा कर्मी तैनात न होने का उठाते हैं फायदा
एटीएम मशीनों पर सुरक्षा कर्मी तैनात न होने का फायदा ये लोग उठाते हैं। सुरक्षा कर्मी न होने के कारण कई बार लोग खासकर महिलाएं व बुजुर्ग रुपये निकलवाने में दूसरे लोगों की मदद लेते हैं, इस कारण उन्हें इस गैंग के सदस्य चूना लगा देते हैं। सुरक्षा कर्मी के होने पर ऐसा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
इस तरह के लोगों द्वारा की जाने वाली धोखधड़ी से उपभोक्ताओं को बचाने के लिए बैंक द्वारा समय-समय पर उनके फोन तथा अन्य तरीकों से जागरूक करती हैं कि किसी को अपना एटीएम कार्ड पैसे निकलवाने के लिए न दें तथा न ही किसी को पिन नंबर बताएं, लेकिन लोग उसके बाद भी ऐसा कर देते हैं।

- मुकेश कुमार, कार्यरत उप प्रबंधक, आईसीआई बैंक
-----------
इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा हर संभव प्रसास किए जाते हैं। पिछले दिनों कई अपराधियों को पकड़ा भी है तथा उनके कई वारदात का खुलासा भी हुआ है। इस तरह की वारदात पर लोगों के जागरूक होने पर ही अंकुश लग सकता है। पुलिस अपनी तरफ से पूरे प्रयास करती है तथा शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करती है।
-अभिमन्यु लोहान, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed