फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   नहाय-खाय कै व्रत कर शुरू की छठ मईया की पूजा

नहाय-खाय कै व्रत कर शुरू की छठ मईया की पूजा

Sun, 11 Nov 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
नहाय-खाय कै व्रत कर शुरू की छठ मईया की पूजा
नहाय-खाय के साथ सूर्य की उपासना का महापर्व शुरू
विज्ञापन

- चार दिन दिखेगा लोक आस्था का अद्भुत नजारा, आज रखा जाएगा निर्जला व्रत, कल दिया जाएगा डूबते सूर्य को अर्घ्य
- साफ-सफाई कर घर की रसोई में बनाया गया छठ मइया का विशेष प्रसाद
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। पूर्वांचल जनकल्याण समिति के तत्वावधान में जिले में चार दिवसीय छठ महोत्सव रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पूर्वांचल के लोगों ने छठ महोत्सव के तहत नहाय-खाय का व्रत रखा। यह निर्जला व्रत तीन दिन तक चलेगा और 14 नवंबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाएगा। व्रतधारी महिलाओं ने रविवार को घरों में परंपरागत तरीके से पूजा की तथा प्रसाद बनाया। पूर्वांचल के लोगों में छठ महोत्सव को लेकर बेहद उत्साह नजर आ रहा है।
बनाया गया कद्दू-भात
नहाय खाय का व्रत रखने के दौरान विशेष पूजा की गई तथा बिना मसाले के कद्दू की सब्जी व भात बनाया गया तथा उसका सेवन किया गया। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत से तन-मन निर्मल रहता है। पर्व के पहले दिन महिलाओं ने सिर धोकर स्नान किया तथा नाखून काटकर शरीर को पूरी तरह से स्वच्छ किया। सुबह से ही पूर्वांचल के लोग इस व्रत की तैयारियों में जुट गए थे। छठ महोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गईं तथा बाजारों में जाकर खरीद की गईं।
विज्ञापन

आज रहेगा निर्जला व्रत
इस महोत्सव के तहत 12 नवंबर को खरना होगा। इस दिन निर्जला व्रत होगा। इसे ज्ञान पंचमी भी कहा जाता है। सोमवार को इस व्रत के तहत सूखी रोटी और गुड़ की खीर व केला अर्पित कर छठ मईया की पूजा प्रारंभ होगी। तीन दिन तक व्रती महिलाएं कठिन साधना करेंगी। बिस्तर के बजाय चटाई पर सोया जाएगा। व्रती महिलाएं उसी कमरे में सोएंगी जहां अर्घ्य के पकवान बनाए जाते हैं। स्वच्छता का बहुत ध्यान रखा जाएगा। 13 नवंबर को तीसरे दिन सायं कालीन अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पर होने वाली सामूहिक पूजा के लिए ब्राह्मण धर्मशाला में कृत्रिम घाट अब पूरी तरह तैयार है। घाट रंग-रोगन होने के बाद काफी चमक रहा है। सोमवार को घाट में पानी भरा जाएगा। यहां मेला लगेगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे व बुधवार को भंडारा आयोजित किया जाएगा। छठ महोत्सव के तहत विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के नेताओं के भाषण होंगे, भजन कीर्तन होगा तथा धार्मिक लोगों के प्रवचन होंगे। छठी मईया के गीत गाए जाएंगे तथा भगवान भास्कर की स्तुति, उपासना व प्रार्थना की जाएगी।


टेंट लगाने का कार्य शुरू
छठ महोत्सव के लिए ब्राह्मण धर्मशाला में विशाल टेंट लगवाया गया है। इसके अलावा बड़ा मंच भी बनवाया गया है। कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों तथा पक्ष-विपक्ष के नेताओं को न्योता दिया गया है। कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति भी काफी अच्छी रहती है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग से निवेदन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed