{"_id":"5be86483bdec2269ae773ef0","slug":"31541956739-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष भगत सिंह ने थामा दुष्यंत चौटाला का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष भगत सिंह ने थामा दुष्यंत चौटाला का हाथ
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष ने थामा दुष्यंत चौटाला का हाथ
पलवल। इनेलो में चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण कार्यकर्ताओं के टूटने का सिलसिला जारी है। अभय चौटाला गुट से रविवार को एक और नेता ने त्यागपत्र दे दिया है। पूर्व युवा जिलाध्यक्ष भगत सिंह घुघेरा ने भी रविवार को सांसद दुष्यंत चौटाला में अपनी आस्था जताते हुए अभय चौटाला गुट से पूरी तरह से नाता तोड़ लिया है। घुघेरा ने दुष्यंत चौटाला को आश्वासन दिया कि वे तथा उनके सभी साथ उनके साथ रहेंगे तथा उनके आदेश पर ही जिले में काम किया जाएगा। सांसद दुष्यंत चौटाला ने भी घुघेरा को युवा साथियों को जोड़ने के आदेश दिए हैं। घुघेरा ने बताया कि 25 नवंबर को सांसद दुष्यंत चौटाला का जिले के सबसे बड़े व ब्रज के प्रमुख गांव बंचारी में भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर हजारों युवा कार्यकर्ता सांसद दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन कर यह साबित करेंगे कि युवाओं का ही नहीं, बल्कि हर वर्ग का नेता दुष्यंत चौटाला है। उन्होंने बताया कि उनके सभी साथी 25 नवंबर के कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं कार्यक्रम की सफलता के लिए हथीन विधानसभा क्षेत्र में इनसो के प्रदेश संयुक्त सचिव नाजिम खिल्लूका एवं सुखराम डागर सक्रिय हो गए हैं। ब्यूरो