{"_id":"5b65eb144f1c1bee748b7df1","slug":"31533405972-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवडियों का आगमन शुरू, सुरक्षा के पूरे इंतजाम, बम भोले के जयकारों से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवडियों का आगमन शुरू, सुरक्षा के पूरे इंतजाम, बम भोले के जयकारों से गूंजा शहर
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों का आगमन शुरू, सुरक्षा के पूरे इंतजाम, बम भोले के जयकारों से गूंजा शहर
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। भोले के भक्त बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंच रहे हैं। कांवड़ियों की रंगत में पूरा शहर रमा हुआ है। कावड़ियों के स्वागत के लिए कई जगह शिविर लगाए गए हैं। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कावड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस भी पूरी तरह से चौकस दिख रही हैं। शनिवार की सुबह शहर पूरी नगरी शिवमय हो गया। शहर के हर मार्ग पर कांवड़िये नजर आए। बम भोले के नारे लगाते हुए कांवड़िये आगे बढ़े। उन्हें विश्राम देने के लिए श्रद्धालुओं ने शिविर भी लगाए। शहर के प्रमुख मंदिरों को सजाया जा रहा हैं दूसरी ओर शहर में कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया।
पुलिस ने कावड़ियों की सुरक्षा पर रखी नजर
कावड़ियों की सुरक्षा पर पुलिस ने कड़ी नजर रखी। सुरक्षा के मद्देनजर थाना पुलिस के साथ ही होमगार्ड सजग रहे। कांवड़ियों की सुरक्षा में डीएसपी मौजीराम ने क्षेत्रचौकी व थाना प्रभारियों को कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए हुए थे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कांवड़ियों को नेशनल हाइवे पर अलग कतार बनाई हुई हैं।
हरिद्वार से गंगाजल लाकर झूमे कांवड़ियो
हरिद्वार से गंगाजल लाकर कावड़िये अपने घरों की ओर लौट रहे हैं । वह बड़ी खुशी के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के समय पर अपने अपने गांव पहुंचे । शहर के चिन्त मंदिर के महन्त की ओर से हरिद्वार के लिए पवित्र गंगाजल लाने के लिए गए हुए कांवड़ियों का होडल पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और भगवान शिव के भजनों पर श्रद्धालुगण झूमकर नाच उठे।