फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   280 people were put under the Corona Vaccine Vaccine

280 लोगों को लगाया कोरोना से बचाव का टीका

Mon, 22 Mar 2021 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
280 people were put under the Corona Vaccine Vaccine
पलवल। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के नेतृत्व में गोयल नर्सिंग होम में कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया गया। शिविर में सीएसडी कैंटीन मैनेजर कर्नल लेखराज शर्मा सहित 70 लोगों टीका लगाया गया। डॉ. संतोष गोयल और कैप्टन बीएस पोसवाल की अध्यक्षता में शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें डॉ. नरोतम गोयल, समिति के उपाध्यक्ष कैप्टन भरत पाल, महासचिव देवेंद्र सिंह, रणवीर सिंह व सूबेदार ललित कुंडू ने सहयोग दिया। वहीं, सखी सहेली संस्था के नेतृत्व में पूर्व विधायक सुभाष चौधरी के निवास पर कोरोना वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। शिविर का संयोजन समाजसेवी मयंक चौधरी ने किया। इसमें 210 नागरिकों को निशुल्क वैक्सीन लगाई गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि अब तक जिले में करीब 20 हजार व्यक्तियों को वैक्सीन लग चुकी है। इस अवसर पर उमा शंकर गर्ग, संगीता गर्ग, यतिन कालड़ा, मनोज छाबड़ा, रणधीर चौहान, सतीश भूटानी, सतेंद्र चौहान, यशमा सिंह, सीता वर्मा, कुसुम मंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहाड़पुर में सरपंच सहित 25 ने लगवाई वैक्सीन
हथीन। मुस्लिम बहुल पहाड़पुर में निवर्तमान सरपंच शाकिर हुसैन ने सोमवार को वैक्सीन लगवाई और पात्रों को प्रोत्साहित किया। साथ ही मौके पर ही पात्रों के रजिस्ट्रेशन करवाकर उनको टीका लगवाया। पहले दौर में ही 25 पात्रों ने सहर्ष वैक्सीन लगवाई। सरपंच ने बताया कि उनका प्रयास ग्राम को कोरोना मुक्त बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed