{"_id":"678d36ba9713fbb73c08f433","slug":"25-lakhs-cheated-on-the-pretext-of-selling-the-farm-for-daughters-marriage-case-against-four-palwal-news-c-1-1-noi1127-2536776-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बेटी की शादी के लिए खेत बेचने का झांसा देकर 25 लाख ठगे, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बेटी की शादी के लिए खेत बेचने का झांसा देकर 25 लाख ठगे, चार पर केस
विज्ञापन
पीड़ित द्वारा रुपये वापस मांगने पर जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बेटी की शादी का झांसा देकर खेत बेचने के नाम के नाम पर वायु सेना से सेवानिवृत व्यक्ति से 25 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने दूसरे के नाम से एग्रीमेंट करा दिया और 25 लाख रुपये ले लिए। बाद में जमीन देने से मना कर दिया। रुपये वापस मांगने पर परिवार सहित जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फरीदाबाद के सेक्टर-75 निवासी भीषम सिंह रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वायु सेना से सेवानिवृत हैं। साल 2023 के सितंबर माह में उनकी मुलाकात गांव ततारपुर निवासी धर्मेंद्र से हुई। धर्मेंद्र ने उन्हें बताया कि गांव बेला निवासी तुहीराम को अपनी बेटी की शादी के लिए रुपयों की जरूरत है। वह दो एकड़ जमीन को मात्र 45 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब में बेच रहा है। वह धर्मेंद्र के झांसे में आ गए।
21 अक्तूबर 2023 को धर्मेंद्र उसे गांव बेला ले गया और तुहीराम से मिलवाया। तुहीराम ने उन्हें दोनों खेत दिखाए। खेत उन्हें पसंद आ गए। 21 नवंबर 2023 को एग्रीमेंट के लिए वसीका नवीस बिल्लू डागर के पास ले गए। वहां उन्हें प्रकाश विहार निवासी जय नारायण से मिलवाया गया, जिसने उसके नाम से एग्रीमेंट किया और उन्होंने जयनारायण के नाम 25 लाख रुपये के दो चेक काट दिए।
विज्ञापन
इसके बाद तुहीराम का फोन आया कि जयनारायण द्वारा दिया गया 30 लाख रुपये का चैक बाउंस हो गया है। वह अपना एग्रीमेंट वापस ले आया है। वह जयनारायण से अपने 25 लाख रुपये निकाल लें। उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव ततारपुर निवासी धर्मेंद्र, गांव बेला निवासी तुहीराम, गांव रहराना निवासी वसीका नवीस बिल्लू डागर और प्रकाश विहार कॉलोनी निवासी जयनारायण के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।