{"_id":"5823080c4f1c1bfb02b396db","slug":"25-acres-became-illegal-colony-went-on-yellow-claw","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 एकड़ में बन रही अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 एकड़ में बन रही अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर योजनाकार विभाग ने होडल खंड के गांव बंचारी में अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा चलाया। होडल के नायब तहसीलदार की अगुवाई में करीब 25 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी के लिए खोदी गई सड़कों, डीपीसी व खंभों को हटाया गया। इसके अलावा अवैध प्लॉटिंग के आरोप में पुलिस में केस भी दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार अधिकारी रेणुका चौधरी के अनुसार विभाग को गांव बंचारी में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने मंगलवार को मौके पर जेसीबी मशीन के साथ अवैध प्लॉटिंग को गिरा दिया। तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार संजीव नागर बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर मौजूद रहे, तथा पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
डीटीपी रेणुका चौधरी का कहना है कि जिले में किसी को भी अवैध कॉलोनियां काटने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जहां कहीं भी शिकायत मिलेगी वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी तथा कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन