{"_id":"5b856b8542c792465d1d3360","slug":"21535470469-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से की मारपीट, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक से की मारपीट, मामला दर्ज
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
युवक से की मारपीट, मामला दर्ज
पलवल। रास्ते में रोककर एक युवक के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ओमप्रकाश के अनुसार गांव ककराली निवासी भूपेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 27 अगस्त को वह किसी काम से गांव में पैदल जा रहा था। उसी समय गांव निवासी परमजीत, सोनू, गौरव, गोपाल, प्रेम व गोरा ने पीड़ित को रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने जब उक्त लोगों का विरोध किया तो वे पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
हुड़दंग करते एक गिरफ्तार
पलवल। शहर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब के नशे में हुड़दंग करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी भीम के अनुसार उन्होंने पलवल के कस्बा मोहल्ला निवासी वेद प्रकाश को हथीन मोड़ पर शराब के नशे में हुड़दंग करते काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।