{"_id":"5c168f3abdec2253b8677bfc","slug":"201544982330-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर में आशा, आंगनबाड़ी व मिड डे मील कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर में आशा, आंगनबाड़ी व मिड डे मील कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर में आशा, आंगनबाड़ी व मिड डे मील कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
-सरकार पर कई-कई महीने तक मानदेय न देने के लगाए आरोप
पलवल। हसनपुर में रविवार को आशा वर्कर, आंगनबाड़ी व मिड -डे मील कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकारी कर्मचारी घोषित कराने तथा न्यूनतम वेतन 18 हजार देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस अवसर पर उन्होंने आठ व नौ जनवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में भी भाग लेने का निर्णय लिया। अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रमेशचंद व सीआईटीयू के जिला उप प ्रधान दरियाब सिंह ने संयुक्त रूप से की। संचालन पूनम देवी ने किया।
इस अवसर पर कर्मचारी नेताओं ने कहा कि परियोजनाओं में काम करने वाली वर्कर व हेल्पर्स को परिवार के पालन-पोषण लायक भी मानदेय नहीं दिया जा रहा है। तय मानदेय भी कई-कई महीने तक नहीं दिया जाता है। नेताओं ने आरोप लगाया कि हसनपुर पीएचसी में काम करने वाली आशा वर्कर को राज्य सरकार द्वारा की गई बढ़ोत्तरी का लाभ नहीं दिया गया है। मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को भी कई-कई महीने से मानदेय नहीं दिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान रानी देवी, पुष्पा, रेखा, जोगेंद्री, सुशीला, विमलेश, कंचन, आशा, संतोष, रीना, मंजू व सर्व कर्मचारी संघ के नेता टेकचंद, जसवंत सिंह, रणसिंह तथा धर्मचंद ने भी संबोधित किया।